सीबीओए सीपीएल 5वीं क्रिकेट लीग 2026 का जोशीला समापन
मैन ऑफ द सीरीज: बेस्ट बैट्समैन अंकित सिरोही एवं बेस्ट बॉलर सैयम हुए सम्मानित
एवीएस न्यूज .भोपाल
राजधानी के 6 नंबर स्टॉप स्थित अंकुर मैदान में सीबीओए सीपीएल 5वीं क्रिकेट लीग 2026 का आयोजन उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई। केनरा बैंक के भोपाल, इंदौर,उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर और रायपुर रीजनल ऑफिस , भोपाल अंचल तथा भोपाल जेड -1 की टीमों ने भाग लिया। यह आयोजन सीबीओए के जनरल सेक्रेटरी रवि कुमारके प्रेरक मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसने खिलाडिय़ों में नया जोश और टीम भावना भर दी। कार्यक्रम का नेतृत्व सीनियर वाइस चेयरमैन संजय गोयल, वाइस प्रेसिडेंट केके त्रिपाठी, मेंटर विभू जोशी एवं डीजीएस बीके उपाध्याय ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में आईएफसीआई के एमडी एवं सीईओ राहुल भावे तथा केनरा बैंक के उपमहाप्रबंक बलविंदर, सुबोध तथा रविचंद्रन थोटा उपस्थित रहे।
खेल नहीं, यह जज्बा है,जो साथ चलना, आगे बढऩा और हर मैदान में जीतना सिखाता है : राहुल भावे
मुख्य अतिथि राहुल भावे ने इस मौके पे कहा कि सीबीओए सीपीएल सिर्फ खेल नहीं, यह जज्बा है,जो साथ चलना, आगे बढऩा और हर मैदान में जीतना सिखाता है। यही भावना सीबीओए को खास बनाती है। फाइनल में भोपाल रीजनल ऑफिस विजेता एवं रायपुर उपविजेता रहा। मैन ऑफ द सीरीज अंकित सिरोही, बेस्ट बैट्समैन - अंकित सिरोही एवं बेस्ट बॉलर सैयम सम्मानित हुए।
सीबीओए के वाइस प्रसिदेंड के के त्रिपाठी ने कहा कि सीबीओए सीपीएल सिर्फ क्रिकेट नहीं, कर्मचारियों के लिए एकता, ऊर्जा और विश्वास का मंच है। जैसे मैदान में टीम साथ लड़ती है, वैसे ही सीबीओए हर कर्मचारी के सम्मान और अधिकार के लिए हमेशा साथ खड़ा रहता है। इस सफल आयोजन में डीजीएस टीएन वेंडिया, पुष्कर पाण्डे, आयुषी मालवीय परिणीता केसरी तथा सीपीएल क्रिकेट लीग के ऑर्गेनाइजर मनीष चतुर्वेदी सहित समस्त आयोजन टीम का सराहनीय योगदान रहा। सीबीओए सीपीएल 2026 ने खेल के माध्यम से एकता, नेतृत्व और संगठनात्मक शक्ति का सशक्त संदेश दिया।

