कृषि मंत्री कंसाना भी बैठक में हुए शामिल

भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड भोपाल के संचालक मंडल की 144 वीं, बैठक मंडी बोर्ड मुख्यालय के सभागार में अध्यक्ष मंडी बोर्ड एवं कृषि मंत्री मध्य प्रदेश शासन एदल सिंह कंसाना की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उक्त बैठक में सचिव किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग निशांत बरबड़े, प्रबंध संचालक मंडी बोर्ड कुमार पुरुषोत्तम, पंजीयन सहकारी संस्था तथा मंडी बोर्ड के  अधिकारी उपस्थित रहे।