एवीएस न्यूज .भोपाल 
मध्यप्रदेश एमपी स्टेट कोआपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड (एमपीसीडीएफ) अंतर्गत सहकारी दुग्ध संघों के संयंत्र का भ्रमण छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिला अंतर्गत विकासखंड बिलहा एवं तखतपुर की महिला स्वसहायता समूह और पशुपालकों के 20 सदस्यों का दल मध्यप्रदेश भोपाल आया और भोपाल दुग्ध संघ सहित मध्यप्रदेश के सहकारी दुग्ध संघों में जाकर सांची डेयरी और पशुआहार केन्द्रों का शैक्षणिक भ्रमण कर रहे हैं।

भ्रमण दल ने एमपीसीडीएफ भोपाल के प्रबंध संचालक डॉ. संजय गोवाणी और भोपाल दुग्ध संघ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रीतेश जोशी से मुलाकात कर कृषक कौशल विकास योजना की जानकारी प्राप्त की। 
महिलाओं को दुग्ध व्यवसाय से जुडऩे किया प्रेरित
डॉ.गोवाणी ने भ्रमण दल के सदस्यों को नूतन वर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अधिक से अधिक महिलाओं को दुग्ध व्यवसाय को सहकारिता से जुडक़र करने के लिए प्रेरित किया, ताकि उनका आर्थिक स्तर सशक्त हो सके और जीवन स्तर में बढ़ोतरी हो सके। डॉ. गोवाणी ने दूध उत्पादन की वैज्ञानिक पद्धति से भी अवगत कराया और कैसे दुग्ध उत्पादन व्यवसाय में महिलाओं को सहकारिता में भागीदारी सुनिश्चित करें, इसके भी बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर एमपीसीडीएफ भोपाल के ग्रुप हेड फील्ड ऑपरेशन एवं ग्रुप हेड समन्वय भी उपस्थित रहे।
भोपाल डेयरी संयंत्र का किया भ्रमण
महिला स्वसहायता समूह एवं पशुपालकने ने अपने 2 पशुचिकित्सक डॉ रंजना नन्दां और डॉ. तापसी मंडल के नेतृत्व में एमपीसीडीएफ भोपाल के ग्रुप हेड समन्वय के साथ भोपाल डेयरी का भ्रमण किया।

इस अवसर पर भोपाल सहकारी दुग्ध संघ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रीतेश जोशी ने भ्रमण दल के सदस्यों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनए देते हुए दुग्ध उत्पादन को अधिक से अधिक बढ़ाकर सहकारिता से जुडक़र कार्य करने के लिए प्रेरित किया। सांची डेयरी भ्रमण के दौरान प्लांट ऑफीसर ने भोपाल डेयरी संयंत्र का विस्तार से भ्रमण कराया और दूध और दुग्ध उत्पादों के निर्माण की प्रक्रिया को भी समझाया।

 पशुचिकित्सक डॉ. रंजना नन्दा एवं डॉ तापसी मंडल ने भ्रमण उपरांत प्रबंध संचालक डॉ. संजय गोवाणी और मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रीतेश जोशी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि हमारे साथ भ्रमण दल महिला सदस्यों ने दुग्ध उत्पादन और दुग्ध संकलन सहित दुग्ध व उत्पाद निर्माण की वैज्ञानिक तकनीक के बारे में समझा है। उन्होंने कहा धन्यवाद सांची।
 भ्रमण दल इंदौर और उज्जैन भी जाएगा
जानकारी में भ्रमण दल के अधिकारियों ने बताया कि पशुचिकित्सा सेवाएं बिलासपुर छत्तीसगढ के संयुक्त संचालक डॉ. जेएसएस तवर के मार्गदर्शन पर मध्यप्रदेश सांची डेयरी देखने आया है और कृषक कौशल विकास योजना के योजना संचालक डॉ. वीरेन्द्र पिल्लई का भी सहयोग रहा है। बताया कि भ्रमण दल इंदौर और उज्जैन में भी सांची डेयरी और सांची पशुआहार केन्द्रों का भी भ्रमण करेगा तथा विशेषज्ञों से संवाद करके वैज्ञानिक तकनीक की भी जानकारी से अवगत भी होंगे।