मंडी बोर्ड में बड़े स्तर पर पदोन्नतियां, विभिन्न संवर्गों के अधिकारियों-कर्मचारियों को मिली पदोन्नति
एवीएस न्यूज .भोपाल
मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन (मण्डी) बोर्ड ने विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की अनुशंसाओं और मंडी बोर्ड प्रबंध संचालक कुमार पुरुषोत्तम को दिशा-निर्देश पर पर विभिन्न संवर्गों के कुल 80 अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं।
पदोन्नति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी। जारी आदेशों के अनुसार 3 सहायक मानचित्रकार हरीश कुमार वर्मा, अजय सिंह कुशवाह और उबेद सुल्तानी को मानचित्रकार पद पर पदोन्नत किया गया है।
इसके अलावा मानचित्रकार गिरीश देवराज को सहायक यंत्री (सिविल) के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। जबकि 3 ट्रेसर लिबिन कुरीयन वर्गीस, प्रीति बकोरिया और आदित्य सिंह को सहायक मानचित्रकार पद पर पदोन्नत किया गया है। 3 स्टेनो टायपिस्ट श्रीमती यशोदा हलवा, सत्यसाई श्रीनिवास और शिवम सिंह भदोरिया को शीघ्रलेखक-3 पद पर पदोन्नति मिली है।
लेखा संवर्ग में 5 लेखापाल प्रथम प्रमोद ठाकुर, गिरीश शेंडे, रुबी दोहरे, धमेन्द्र कुमार अहिरवार और पूनम मेहरा को सहायक लेखाधिकारी पद पर पदोन्नत किया गया है। 4 लेखापाल द्वितीय विनीता कश्यप, राजकुमार खरे, रश्मि बाथम और विनोद रायकवार को से लेखापाल प्रथम पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा 61 लेखापाल तृतीय की लेखापाल द्वितीय पद पर पदोन्नति हुई है।
मंडी बोर्ड ने सभी पदोन्नतियां मध्यप्रदेश लोक सेवा (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण) नियम, 1994 तथा मध्यप्रदेश लोक सेवा पदोन्नति नियम, 2025 के प्रावधानों के अनुरूप विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा पर जारी की हैं। आदेशों में कहा गया है कि संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से सातवें वेतनमान के निर्धारित लेवल के अनुसार वेतनमान के पात्र होंगे।






