एवीएस न्यूज .बेंगलुरु 
 अमेजन ने अपने एआई-सपोर्टेड स्मार्टचॉइस फीचर का विस्तार करते हुए इसे 10 कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कैटेगरी में उपलब्ध कराने की घोषणा की है। कंपनी का दावा है कि यह भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स शॉपिंग के लिए सबसे व्यापक गाइडेड-डिस्कवरी अनुभवों में से एक है।

स्मार्टचॉइस ग्राहकों को उनकी जरूरत और उपयोग के आधार पर विशेषज्ञों द्वारा चुने गए प्रोडक्ट सुझाव उपलब्ध कराता है। यह फीचर अब लैपटॉप, टैबलेट, ऑडियो डिवाइस, कैमरा, मॉनिटर, वियरेबल्स, गेमिंग एक्सेसरीज, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन और एयर कंडीशनर जैसी श्रेणियों में उपलब्ध है। कंपनी ने बताया कि टीवी और स्मार्टफोन कैटेगरी भी जल्द जोड़ी जाएंगी।


इसके साथ ही अमेजऩ ने ‘स्मार्टचॉइस डेज़’ सेल की घोषणा की है, जो 11 जून से शुरू होगी। इस सेल में स्मार्टचॉइस द्वारा सुझाए गए प्रोडक्ट्स पर 60 फीसदी तक की छूट, नो-कॉस्ट ईएमआई और विभिन्न बैंक ऑफर्स दिए जाएंगे।


अमेजन की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स डायरेक्टर जेबा खान ने कहा कि ग्राहकों को अक्सर इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों की बड़ी संख्या और जटिल स्पेसिफिकेशन्स के कारण सही विकल्प चुनने में कठिनाई होती है। स्मार्टच्वॉइस का उद्देश्य ग्राहकों को उनके वास्तविक उपयोग के अनुसार उपयुक्त उत्पाद सुझाकर खरीदारी को आसान बनाना है। 


कंपनी के अनुसार, स्मार्टचॉइस 30 अलग-अलग यूज़-केस सेगमेंट्स के आधार पर सुझाव देता है। उदाहरण के लिए, एक छात्र को लैपटॉप के लिए अलग सिफारिशें मिलेंगी, जबकि गेमर या वर्क-फ्रॉम-होम उपयोगकर्ता को अलग विकल्प दिखाई देंगे। इसी तरह एसी, वियरेबल्स और अन्य उत्पादों में भी उपयोग-आधारित चयन उपलब्ध कराया जाता है।

अमेजन का दावा है कि इस फीचर का उपयोग करने वाले ग्राहक खरीदारी से पहले रिसर्च में लगभग 25त्न कम समय लगा रहे हैं। कंपनी के मुताबिक, स्मार्टचॉइस के माध्यम से होने वाली कुल खरीदारी में टियर-2 और टियर-3 शहरों की हिस्सेदारी लगभग 65 फीसदी  है।

कंपनी ने बताया कि विभिन्न श्रेणियों मेंइंटेल कॉर्पोरेशन, एएसयूएस, एचपी इंक ., लेनोवो, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स, बेनक्यू और सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे प्रमुख ब्रांड्स के उत्पाद स्मार्टचॉइस चयन का हिस्सा हैं।