मंडी बोर्ड में 18 भृत्य और चौकीदारों को सहायक वर्ग-3 पद पर पदोन्नति
एवीएस न्यूज.भोपाल
मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा और मंडी बोर्ड के प्रबंध संचालक कुमार पुरुषोत्तम के दिशा- निर्देश पर 18 भृत्य एवं चौकीदार कर्मचारियों को सहायक वर्ग-3 के पद पर पदोन्नत किया है।
बोर्ड द्वारा जारी आदेश के अनुसार इन कर्मचारियों को स्थानापन्न रूप से सहायक वर्ग-3 के पद पर सातवें वेतनमान में कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पदोन्नति दी गई है। मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड, किसान भवन, अरेरा हिल्स भोपाल से जारी आदेश में बताया गया कि समिति ने पात्र पाए गए कर्मचारियों को सहायक वर्ग-3 के पद पर पदोन्नति देने की अनुशंसा की थी।
पदोन्नत होने वाले कर्मचारियों में गुलजार सिंह चक्रवर्ती, शिवकुमार शर्मा, मातादीन गोड, भंवरलाल वर्मा, गोपीलाल वर्मा, दिनेश कुमार बाजोरिया, मनोज कुमार शाक्य, उदले सिंह गोंड, विजयेंद्र चंद्रायण, मनमोहन प्रजापति, प्रकाश चंद्र जोशी, जयप्रकाश मिश्रा, निशा झारे, इंदिरा, दाखीराम अहिरवार, सोनू मालवीय, राजेंद्र बाथम और माचल सिंह शामिल हैं।
इन कर्मचारियों की पदस्थापना मंडी बोर्ड मुख्यालय भोपाल सहित विभिन्न आंचलिक कार्यालयों और तकनीकी संभागों में है। इनमें भोपाल, ग्वालियर, सागर, उज्जैन और अन्य कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारी शामिल हैं।
आदेश में यह भी प्रमाणित किया गया है कि पदोन्नति प्रक्रिया में मध्यप्रदेश लोक सेवा (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण) नियम 1994 तथा मध्यप्रदेश लोक सेवा पदोन्नति नियम 2025 के प्रावधानों और शासन के निर्देशों का पालन किया गया है।






