टाटा मोटर्स ने लॉन्च किया ऐस गोल्ड प्लस डीज़ल मिनी ट्रक
मुंबई। वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने अपने आइकॉनिक ऐस रेंज में नया और सबसे किफायती डीज़ल वेरिएंट ऐस गोल्ड+ लॉन्च किया। इसकी कीमत मात्र 5.52 लाख रुपए (एक्स-शोरूम)* रखी गई है। नया मॉडल शानदार परफॉर्मेंस देने के साथ-साथ अपने सेगमेंट में सबसे कम टोटल कॉस्ट ऑफ ओनरशिप सुनिश्चित करता है, जो छोटे व्यवसायियों और उभरते उद्यमियों के लिए किफायती और लाभकारी विकल्प है।
ऐस गोल्ड प्लस में लगी एडवांस्ड एलएनटी तकनीक की वजह से अब डीज़ल एग्ज़ॉस्ट फ्लुइड की ज़रूरत नहीं पड़ती। इससे रखरखाव और परिचालन खर्च कम हो जाता है। यह तकनीक न केवल नवीनतम उत्सर्जन मानकों का पालन करती है, बल्कि अतिरिक्त खर्च घटाकर हर यात्रा को और अधिक फायदेमंद बनाती है। कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट एवं बिज़नेस हेड – पिनाकी हलदार ने कहाकि पिछले दो दशकों से टाटा ऐस ने देशभर में अंतिम स्थान पर सामान पहुंचाने की सुविधा को नई दिशा दी है और लाखों छोटे कारोबारियों को आगे बढ़ने का अवसर दिया है।

