भोपाल। राजधानी के व्यापारियों की शीर्ष संस्था भोपाल चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (बीसीसीआई)के अध्यक्ष डॉ. तेजकुलपाल सिंह पाली और कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने महासचिव और सांसद प्रवीण खंडेलवाल और बीसी भरतिया के नेतृत्व में  सोमवार को संसद की कार्यवाही का सजीव अवलोकन किया।

इस मौके पर  कैट मध्यप्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, सुनील जैन 501 और धर्मेंद्र शर्मा, मंजरी  सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए लगभग 150 प्रमुख व्यापारियों का समूह मौजूर रहा। सभी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया को नजदीक से समझने का अवसर प्राप्त किया। प्रतिनिधिमंडल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भी विशेष भेंट की और संगठन द्वारा देशभर के व्यापारियों के हितों में किए जा रहे कार्यों एवं अभियानों की विस्तृत जानकारी साझा की गई।

व्यापारियों की आवाज़ अब सांसद में प्रवीण खंडेलवाल  के माध्यम से बुलंद हो चुकी है
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कैट की पहल की सराहना करते हुए कहा कि व्यापारियों की आवाज़ अब सांसद में प्रवीण खंडेलवाल  के माध्यम से बुलंद हो चुकी है। अगर भविष्य में भी किसी मुद्दे पर जरूरत पड़ी तो संबंधित राज्य सरकारों से भी संवाद स्थापित किया जाएगा। ताकि व्यापारियों के हितों की रक्षा की जा सकें।

व्यापारी सुरक्षा कानून जैसे महत्वपूर्ण

इस अवसर पर प्रवीण खंडेलवाल ने कहाकि कैट व्यापारियों के लिए केवल एक संगठन नहीं, बल्कि एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन है जो स्वदेशी, जीएसटी सरलीकरण, ई-कॉमर्स में समान अवसर, डिजिटल व्यापार को बढ़ावा, एवं व्यापारी सुरक्षा कानून जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर निरंतर कार्यरत है। कैट का यह प्रयास रहा है कि व्यापारियों को देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और संसद की कार्यप्रणाली से सीधे जोड़ा जाए, जिससे उनकी भागीदारी सिर्फ व्यापार तक सीमित न रहकर नीति-निर्धारण में भी हो सकें।

आवाज अब व्यवस्था के केंद्र तक पहुंच चुकी

जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल संसद की कार्यवाही को देखने का था, बल्कि व्यापारियों को यह संदेश देना भी था कि उनकी आवाज अब व्यवस्था के केंद्र तक पहुंच चुकी है।