सीजन में पहली की पहली फसल 20 क्विंटल  सोयाबीन की आवक, व्यापारियों पूजा की खिलाई मिठाई
 

भोपाल।  राजधानी के करोंद स्थति पंडित लक्ष्मीनारायण कृषि उपज मंडी के अनाज यॉर्ड यानी गल्ला मंडी में बुधवार को नए सोयाबीन का 'श्रीगणेश' हुआ। सीजन में पहली फसल सोयाबीन की आवक 20 क्विंटल  की हुई। भोपाल ग्रेन मर्चेंट एंड ऑयल सीड्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश ज्ञानचंदानी और प्रवक्ता संजीव जैन ने बताया कि मंडी प्रांगण में नए सोयाबीन की आवक होने से व्यापारियों ने उल्लास का माहौल रहा। व्यापारियों ने जिस किसान द्वारा सोयाबीन लाया गया है उसकी आवभगत की और सोयाबीन की नीलामी के पूर्व उक्त नए फसल पर फूल चढ़ाया और नारियल फोड़ी और मिठाई खिलाकर किसान सहित सभी व्यापारियों का मुंह मीठा कराया।
संजीव जैन ने बताया कि भोपाल मंडी में 20 क्विंटल नया सोयाबीन बैरसिया रोड़ , काशी बरखेड़ा के किसान लेकर आए। जो नीलामी में सबसे ऊंचे दाम  4672 रुपए प्रति क्विंटल की बोली लगाकर श्री वल्लभ ट्रेडर्स के संचालक सुतेश जैन ने खरीदा।  उन्होंने बताया कि उक्त नए माल में 12 से 13 फीसदी नमी थी, फिर भी व्यापारियों नई फसल का मुहूर्त सौदा नीलामी में ऊंचे भाव पर किया।