भोपाल दुग्ध संघ के सीईओ ने पचामा संयंत्र पहुंचकर ‘सुदाना’ पशु आहर ट्रक को दिखाई झंडी
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली एजेंसियों एवं डीसीएस को प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान किए
एवीएस न्यूज .भोपाल
भोपाल दुग्ध संघ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रीतेश जोशी ने क्षेत्रांर्गत पशु आहार संयंत्र, पचामा पहुंचकर सुदाना काटल फीड के एक रेंटेड ट्रक को झंडी दिखाते हुए कहा कि दुग्ध संघ के अब तक अनकवर्ड एवं कम कवर किए गए क्षेत्रों में पशु आहार की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकेगी और विपणन नेटवर्क का विस्तार होगा। इस अवसर पर उन्होंने किसानों तक सुदाना पशु आहर की पहुंच बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली एजेंसियों एवं डीसीएस को प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को नव वर्ष 2026 की शुभकामनाएं दी है।

विपणन व वितरण की समीक्षा बैठक ली
पशु आहार संयंत्र पचामा में पशु आहार उत्पादन, गुणवत्ता नियंत्रण एवं विपणन गतिविधियों की समीक्षा करके संयंत्र की कार्यप्रणाली, कच्चे माल की गुणवत्ता, परीक्षण व्यवस्था तथा वितरण प्रणाली की विस्तृत जानकारी ली। पशु आहार संयंत्र प्रशासन ने सीईओ को अवगत कराया कि दिसंबर 2025 में पचामा पशु आहर संयंत्र द्वारा 3200 मीट्रिक टन से अधिक सुदाना पशु आहार की बिक्री की गई, जो वर्ष 2025 की सर्वाधिक मासिक बिक्री है। समीक्षा बैठक में संयंत्र प्रबंधन, कर्मचारियों, एजेंसी मालिकों एवं दुग्ध संग्रहण समितियों (डीसीएस) के प्रयासों की सराहना की।
पशु आहार संयंत्र निरंतर रहेगा अग्रसर
सीईओ ने बताया कि क्षेत्रांर्गत सुदाना पशु आहार की गुणवत्ता में निरंतर सुधार किया गया है तथा उत्पादन एवं गुणवत्ता नियंत्रण प्रक्रियाओं को और अधिक सुदृढ़ किया गया है। पचामा संयंत्र किसानों को विश्वसनीय, संतुलित एवं उच्च गुणवत्ता वाला पशु आहार उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर अग्रसर रहेगा।

