मुंबई। गोदरेज इंडस्ट्रीज समूह की वित्तीय सेवा इकाई, गोदरेज कैपिटल ने अपनी सहायक कंपनी गोदरेज हाउसिंग फाइनेंस के जरिए देश के उभरते बाज़ारों में हर किसी के लिए अफोर्डेबल हाउसिंग फाइनेंस सॉल्यूशंस यानी किफायती आवास ऋण उपलब्ध कराने के लक्ष्य के साथ, अपना नया त्योहारी अभियान 'पक्का पता' लांच किया है।

यह अभियान पहली बार घर खरीदने वालों की भावनात्मक यात्रा को दर्शाता है और गोदरेज हाउसिंग फाइनेंस को एक भरोसेमंद साथी के रूप में पेश करता है। अभियान के केंद्र में एक सरल, लेकिन गहरी समझ है।  एक ‘पक्का पता’, यानी एक स्थायी पता, भारतीय परिवारों की सबसे गहरी और प्रिय आकांक्षाओं में से एक है।  

नलिन जैन, चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, ने कहाकि घर सिर्फ एक वित्तीय लक्ष्य नहीं, बल्कि एक भावनात्मक उपलब्धि भी है। ‘पक्का पता’ उस पल का जश्न मनाता है, जब एक सपना एक पते में बदलता है, किराए की जगह अपना बनती है, और अनिश्चितता की जगह गर्व और स्थायित्व ले लेता है।