एवीएस न्यूज. मुंबई 
कलर्स के शो ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ की किचन इस बार जंगल थीम में तब्दील हो गई, जहां कुकिंग का हंगामा हंसी से भरे सफारी में बदल गया। एप्रन की जगह जानवरों के अंदाज़ ने ली और किचन का फ्लोर जंगल में बदल गया, जहां सिर्फ एक ही नियम था—हंसो या हंसाओ!
जंगल स्पेशल एपिसोड में प्रतिभागियों ने अपने वाइल्ड अंदाज़ को अपनाया  अंकिता लोखंडे बिल्ली बनकर मंच पर आईं, सुधेश लेहरी जंगल सफारी गार्ड के रूप में नज़र आए, जन्नत जुबैर ने केंचुए का किरदार निभाया, कृष्णा ऊँट बने, सामर्थ घोड़े के रूप में आए, भारती तितली की तरह इधर-उधर उड़ती दिखीं, जबकि बाकी टीम भी उतने ही मज़ेदार और अनोखे अवतारों में दिखाई दी।
इस वाइल्ड मस्ती में क्यूटनेस का तड़का तब लगा जब कंटेस्टेंट्स अपने असली पालतू जानवरों को लेकर पहुंचे। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश अपने डॉग्स मज़नू और डाकू को लेकर आए, अंकिता ने अपनी बिल्ली माऊ से सबको मिलवाया, अर्जुन बिजलानी अपनी कैट ऑरा के साथ आए, जबकि अली गोनी अपने डॉग रैम्बो को लेकर पहुंचे। कुछ देर के लिए किचन पालतू जानवरों का पैराडाइज़ बन गई और दिल पिघल गए, भले ही काउंटर पर कुकिंग का हंगामा जारी रहा।
 जंगल तब और ज़िंदा हो उठा जब तेजस्वी ने अपने आइकॉनिक ट्रैक “मैं नागिन” पर नागिन-स्टाइल एंट्री की। सर्प क्वीन के अवतार में उन्होंने अपना मशहूर नागिन डायलॉग बोला—इस बार ‘लाफ्टर शेफ़्स’ के खास ट्विस्ट के साथ। लेकिन इससे पहले कि वह ज़्यादा आगे बढ़ पातीं, कृष्णा अभिषेक ने रोस्ट करते हुए चुटकी ली कि तेजस्वी घंटों मेकअप में बैठती हैं, फिर लेट हो जाती हैं और उसके बाद रोने लगती हैं।
 जब लगा कि हंगामा अपनी चरम सीमा पर है, तभी हरपाल सिंह सोखी ने जंगल का सबसे बड़ा ट्विस्ट दिया कुक-ऑफ के लिए लाइटर बैन! असली जंगल सर्वाइवल मोड में कंटेस्टेंट्स को आग जलाने और खाना बनाने का नया तरीका ढूंढना पड़ा। सरप्राइज़ यहीं खत्म नहीं हुए। हनी चिली सॉस के लिए शेफ हरपाल ने अनाउंस किया कि इसमें शुद्ध शहद का इस्तेमाल ज़रूरी है। इसी दौरान मधुमक्खी रिज़र्व से एक गेस्ट आए, जिन्होंने बी-कीपिंग की कला और विज्ञान समझाया और आर्टिस्ट्स को ताज़ा, शुद्ध शहद गिफ्ट किया। वाइल्ड कॉस्ट्यूम्स, प्यारे पालतू मेहमान, आग के चैलेंज और जंगल के नियमों ने किचन के नियमों की जगह ले ली। अब देखना है कि इस वाइल्ड जंगल में हंसी के आगे कौन झुकेगा और स्टार जीतकर निकलेगा? 
देखिए नाइविया सॉफ्ट और रियलमी स्मार्टफोन्स द्वारा सह-प्रस्तुत ‘लाफ्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’, जिसे एन्वी परफ्यूम्स, कैच मसाले, किसान चटनीज़, विनोद इंटेलिजेंट कुकवेयर, पोर होम और राजधनी बेसन ने को-पावर्ड किया है।