भोपाल।  नवरात्रि से दशहरा तक मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर की बिक्री करीब 500 करोड़ रुपए  की हुई। भोपाल में नवरात्रि से दशहरा तक 3300 कारें और करीब 10 हजार दोपहिया वाहन बिकें। कुल मिलाकर  जीएसटी दर में कटौती की बदौतल ऑटोमोबाइल्स सेक्टर में कारोबारी की बिक्री गत वर्ष की तुलना में 20 फीसदी और  दोपिहया वाहनों की बिक्री 15 फीसदी अधिक रही। अत: शहर में संचालित कार और बाईक, ईवी वाहन के विक्रेताओं ने करीब 500 करोड़ रुपए के वाहनों की बिक्री की ।  अत: शुरू नवरात्रि से दशहरा तक करीब 13500 कार और दोपहिया वाहन शोरूम्स से निकल कर सड़कों पर फर्राटा भरा।

 

आरएमजे मोटर्स के सीएमडी सुनील जैन 501 ने बताया कि शहर में हमारी संचालित मारूति के दो शोरूम्स में नवरात्रि से दशहरा तक 500 कारें बिक्री। अनुमान के मुताबिक दशहरे दिन  पूरे शहर में सभी कंपनियों की करीब 1500 कारें बिकी।

 

वरेण्यम मोटर्स के संचालक विशाल जौहरी ने बताया कि दशहरे के दिन वरेण्यम मोटर्स शोरूम्स ने करीब 250 कारों की चाबी ग्राहकों को सौंपी। जबकि शुरू नवरात्रि से दशहरा तक हमारे द्वारा 700 कारों की बिक्री की गई। 

 फेडरेशन ऑफ ऑटो मोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के स्टेट चेयरपर्सन आशीष पांडेय ने बताया कि ऑटो मोबाइल सेक्टर में इस बार खासा बूम रहा। लोगों ने अपनी जरूरत के मुताबिक चार व दोपहिया वाहनों की खरीदी की। हालांकि ईवी कारें अब भी लोगों की पहली पसंद नहीं हैं। उन्होंने बताया कि नवरात्र से दशहरा तक राजधानी कार और दोपहिया वाहनों की बंपर बिक्री हुई। गत वर्ष की तुलना में 15 से 20 फीसदी अधिक बिक्री हुई।  उन्होंने बताया कि 75 हजार से 90 हजार रुपए के मान से बाइक और कार की 10 लाख रुपए एवरेज कीमत के अनुमान से नवरात्रि से दशहरा अवधि में भोपाल में 400 करोड़ रुपए से अधिक कारें बिकीं, तो 90 करोड़ रुपए से अधिक की दोपहिया वाहन बिके।  वहीं कॉमर्शियल वाहनों की बिक्री हुई। कुल आंकड़ा अनुमान 500 करोड़ रुपए वाहनों की बिक्री है।  

 - सराफा बाजार में 4 किलो सोना और 30 चांदी की बिक्री

 सर्राफा बाजार जानकार और सर्राफा कारोबारी नवनीत अग्रवाल के अनुसार सोने -चांदी के भाव भले ही ऐतिहासिक ऊंचाई पर है, मगर लोगों खरीदारी कम ही सही पर बाजार में दिखी। सर्राफा चौक बाजार में 400 सर्राफा व्यापारी और पूरे शहर में छोटे-बड़े 1500 सर्राफा  व्यापारी है।  अत: नवरात्रि से दशहरा तक शहर में 4 किलो सोना और 30 किलो से अधिक चांदी की बिक्री का अनुमान है। 

- निवेश का सिरमौर बना रीयल एस्टेट 

बाजार जानकारों के मुताबिक रीयल एस्टेट निवेशकों के लिए निवेश का सिरमौर बनकर उभरा है। अत:शारदेय नवरात्रि पर सपनों का घर खरीदने वालों की इस सेक्टर में अच्छी पूछ परख बढ़ी है तो लोग प्लाट, मकान की  बुकिंग और खरीदी की  तो वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स,कपड़ा बाजार में भी लोगों की अच्छी खरीदारी है। बाजार पंडितों के अनुसार सभी उपभोग की वस्तुओं के बाजार में 30 से 40 फीसदी का ग्रोथ है। विजय मार्केट, बरखेड़ा स्थित इलेक्ट्रानिक शोरूम गर्ग ट्रेडर्स के संचालक राधेश्याम गर्ग के अनुसार नवरात्र से दशहरा तक इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में चहल-पहल बनी रही। इस सेक्टर में बीते साल की अपेक्षा 35 से 40 फीसदी अतिरिक्त बिक्री हुई। लोग बड़ी स्क्रीन वाले एलईडी टीवी, होम थियेटर की ज्यादा खरीदी की।