कार्यप्रणाली में दक्षता बढ़ाने सुविधा पोर्टल के उपयोग पर जोर

एवीएस न्यूज, भोपाल। 
बीएचईएल भोपाल के वित्त विभाग द्वारा गुरुवार को डीटीजी सभागार में ‘डिजिटल बिल प्रोसेसिंग प्रणाली’ पर एक जागरुकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य वेंडर बिलों के डिजिटल निष्पादन के माध्यम से संस्थान के कार्यों में अधिक पारदर्शिता और गति लाना है।अतिरिक्त महाप्रबंधक (वित्त) चेतन मेहर ने पोर्टल की नवीन सुविधाओं और वेंडरों को होने वाले लाभों की जानकारी दी। वहीं वरिष्ठ प्रबंधक (डीटीजी) महेश शर्मा और इंजीनियर लक्ष्मी पटेल ने डिजिटल अप्रूवल सिस्टम की कार्यप्रणाली को व्यावहारिक उदाहरणों के साथ समझाया। 
डिजिटल प्रक्रियाओं के उपयोग का आह्वान
वरिष्ठ प्रबंधक (वित्त) शिवेंद्र सिंह राजावत ने डिजिटल प्रक्रियाओं को समय की अनिवार्य बताते हुए इसके व्यापक उपयोग का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन उप प्रबंधक केशव चंद्र तिवारी द्वारा किया गया। यह प्रशिक्षण संस्थान की डिजिटल कार्यसंस्कृति को मजबूत करने की दिशा में एक प्रभावी कदम है।