कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्‍याय ने दी सभी को शुभकामनाएं
एवीएस न्यूज, भोपाल।

बीएचईएल, भोपाल के प्रशासनिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्‍याय ने राघवेन्‍द्र शुक्‍ला, महाप्रबंधक (चिकित्‍सा), प्रदीप कुमार नाईक, महाप्रबंधक (वित्‍त), जे राजगोपाल, अपर महाप्रबंधक (एसवाईएक्‍स), डीके टोप्‍पो, प्रबंधक (टीसीएल), एसके बोरसे, मकरीस केरकेट्टा, अभियंता एवं 5 पर्यवेक्षकों के सेवानिवृत्‍त होने पर भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आप सभी अपने जीवन के द्वितीय पारी को सार्थक बनाएं और स्‍वस्‍थ रहते हुए अधिक से अधिक आनंद उठाएं। इस अवसर पर टीयू सिंह, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) भी उपस्थित थे।