कार्यपालक निदेशक पीके उपाध्याय ने कहा- बढ़ेगा उत्पादन 
एवीएस न्यूज, भोपाल।
भारत हेवी इलेक्टि्रकल्स लिमिटेड, भोपाल के कार्यपालक निदेशक पीके उपाध्याय ने बुधवार को ‘2-एक्सिस सीएनसी वॉर्ड लेथ मशीन’ के अपग्रेडेड सिस्टम और रिकन्डीशंड वर्टिकल बोरर मशीन का उद्घाटन करते हुए कहा कि केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उत्पादन क्षमताओं में वास्तविक उन्नयन का संकेत है।
इन मशीनों का इन-हाउस अपग्रेड होना खास मायने रखता है, क्योंकि इससे न केवल लागत में कमी आती है, बल्कि संस्थान की तकनीकी विशेषज्ञता भी मजबूत होती है। सीएनसी पीएलसी ड्राइव और मोटर सिस्टम के आधुनिकीकरण से मशीनों की सटीकता, स्पीड और विश्वसनीयता में सुधार होगा, जो भारी विद्युत उपकरण निर्माण जैसे जटिल कार्यों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस पहल का सीधा असर उत्पादन पर पड़ेगा। इससे उत्पादकता बढ़ेगी और गुणवत्ता मानकों को और ऊंचा किया जा सकेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों, आशीष औरंगाबादकर, राजेश अग्रवाल और आकाश दानी मौजूद थे।