वैश्य महासम्मेलन का दिवाली मिलन समारोह 16 को , होगा वरिष्ठों का सम्मान
एवीएस न्यूज.भोपाल
वैश्य महासम्मेलन जिला भोपाल की युवा इकाई और महिला इकाई द्वारा आयोजित 'दीपावली मिलन एवं वरिष्ठ जनों का सम्मान' कार्यक्रम 16 नवंबर को दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक जैन मंदिर, टीन शेड के पास, टीटी नगर में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व मध्यप्रदेश मंत्री उमाशंकर गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
आयोजन दीपों की रौशनी को अपनों के स्नेह से और भी पूर्ण करने का माध्यम बनेगा
कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता असाटी ने बताया कि यह आयोजन दीपों की रौशनी को अपनों के स्नेह से और भी पूर्ण करने का माध्यम बनेगा। कार्यक्रम में वरिष्ठजनों का विशेष सम्मान किया जाएगा, जो समाज के प्रेरणास्रोत हैं।
युवा इकाई अध्यक्ष तरुण गुप्ता ने कहाकि यह मिलन न केवल दीपोत्सव की खुशियां बांटेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को वैश्य समाज की गौरवशाली परंपराओं से जोड़ेगा। वहीं, महिला इकाई अध्यक्ष रश्मि गुप्ता ने महिलाओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम समाज की महिला शक्ति को मजबूत करने का एक कदम है।
कार्यक्रम सभी के बीच सौहार्द का प्रतीक बनेगा
गुप्ता के अनुसार, भोपाल जिले के वैश्य महासम्मेलन के सभी पदाधिकारी, प्रदेश स्तर के पदाधिकारी जो भोपाल में निवासरत हैं, तथा समस्त सदस्य आमंत्रित हैं। कार्यक्रम के अंत में स्वल्पाहार का भी आयोजन होगा, जो सभी के बीच सौहार्द का प्रतीक बनेगा।

