बैंक ऑफ बड़ौदा ऑफिसर्स एसो.ने महिला दिवस समारोह का आयोजन किया
एवीएस न्यूज.भोपाल
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ऑल इंडिया बैंक ऑफ बड़ौदा ऑफिसर्स एसोसिएशन (एआईबीओबीओए ) भोपाल जोन द्वारा भोपाल में महिला दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भोपाल शहर की लगभग 40 महिला अधिकारियों ने अपने बच्चों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में “सकारात्मक सोच” संस्था के संस्थापक सदस्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। यह संस्था समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है और इसकी सराहना देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उनके लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात में भी की जा चुकी है। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार नम्रता माहेश्वरी एवं संध्या अग्रवाल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और संवाद के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, नेतृत्व क्षमता तथा सामाजिक योगदान पर विचार साझा किए गए।कार्यक्रम का संचालन श्रेया पाठक, जोनल लेडी कोऑर्डिनेटर एवं तृप्ति शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष, द्वारा किया गया। यह आयोजन विनोद सिंह नेगी, जोनल सचिव, एआईबीओबीओए भोपाल ज़ोन के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

