मप्र कुराश एसो.अध्यक्ष विवेक स्वामी का ‘विक्रमाइट्स 93’ ने किया स्वागत-सम्मान
मित्रगणों ने विवेक स्वामी को फूलमाला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं
एवीएस न्यूज.भोपाल
मध्यप्रदेश कुराश एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर विवेक स्वामी का सम्मान और अभिनंदन किया गया। यह सम्मान विक्रमाइट्स 93’समूह द्वारा एक गरिमामय कार्यक्रम में पुष्पहार और श्रीफल भेंट कर किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित मित्रगणों ने विवेक स्वामी को फूलमाला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में सर्वश्री हरीश चौथानी, दरवेश शर्मा, गोपेश तारे, लखविंदर सिंह, हेमंत कोठिया, एम.वी. राजेश, शैलेश केकरे, कृपा शंकर शर्मा, श्याम पाठक, कमल बेलानी, मोहन सिंह, विनीत शुक्ला, वैभव, तापस गुहा, गणेश मराठे सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने विश्वास जताया कि विवेक स्वामी के नेतृत्व में प्रदेश में कुराश खेल को नई पहचान और मजबूती मिलेगी तथा खिलाडिय़ों को आगे बढऩे के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।






