राजपूतों ने खेली अबीर, गुलाल और फूलों से होली
एवीएस न्यूज. भोपाल
मध्य प्रदेश राजपूत समाज संस्था के चार इमली स्थित महाराणा प्रताप भवन पर रंग पंचमी के शुभ अवसर पर राजपूत समाज का रंगारंग होली मिलन समारोह संपन्न हुआ ।
उक्त जानकारी देते हुए संस्था के अतिरिक्त महासचिव ऋतुराज सिंह परमार ने बताया कि सुबह 10:30 बजे शुरू हुए इस होली मिलन समारोह में राजपूत समाज की महिलाएं एवं पुरुषों ने भारी संख्या में शामिल होकर जमकर अबीर गुलाल और फूलों से होली खेली, इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ द्वारा महिला दिवस का कार्यक्रम भी मनाया गया।
कार्यक्रम में ठंडाई ,गुजिया, फाफड़े,ढोकले एवं अन्य स्वादिष्ट व्यंजनों का लोगों ने आनंद लिया। महिला प्रकोष्ठ की डॉ अनीता भदोरिया, सुषमा तोमर,डॉक्टर अर्चना पुंडीर,राखी परमार, नीतू सिंह ने होली के मधुर गीत गाए एवं जिला अध्यक्ष यशवंत सिंह परिहार एवं शिखा परिहार ने डांस की एक विशेष प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।
इस होली मिलन समारोह के अवसर पर विशेष रूप से महाराणा प्रताप सामाजिक एवं सांस्कृतिक ट्रस्ट के संस्थापक तथा राजपूत समाज के पूर्व अध्यक्ष डी एस भदोरिया, वरिष्ठ पत्रकार राम भूवन सिंह कुशवाह संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह सोलंकी, भरत सिंह जादौन, डॉ कमलाकर सिंह सहित प्रदीप चौहान, धीर सिंह भदोरिया, बुद्ध सिंह कुशवाह, वीपीएस भदोरिया, डॉ बीएम एस परमार, आरबीएस भदोरिया,योगेंद्र कुशवाह,जयेश ठाकुर,अरविंद चौहान, संतोष ठाकुर,योगेंद्र सिंह, गोपाल सिंह राजपूत, चंदन सिंह सूरमा, रामवीर सिकरवार, डी आर सिंह, ca रणजीत सिंह कुशवाह, सत्येंद्र भदोरिया, संजय पुंडीर, शुभम भदोरिया ,बी एम सिंह बज्जू भाई, तेजेंद्र सिंह बबाल, वी के पुंडीर, सत्यव्रत चौहान, आर एस गहरवार, दामोदर सिंह, अर्जुन परिहार, महेन्द्र सिंह जादौन, उपेंद्र तोमर, देवेंद्र तोमर, मुन्ना भदोरिया, कृपाल सिंह राठौर, संजय कुशवाह इत्यादि समाज के लोग शामिल रहे।

