बिरला कॉरपोरेशन सतना द्वारा संगमानीया में सम्मान समारोह का आयोजन
एवीएस न्यूज.भोपाल
बिरला कॉरपोरेशन लिमिटेड की यूनिट सतना सीमेंट वर्क्स द्वारा समय-समय पर सामाजिक एवं विकासात्मक कार्य किए जाते रहे हैं। संस्था के प्रेसिडेंट कौशल मिश्रा का उद्देश्य है कि सीमेंट प्लांट की प्रगति के साथ-साथ आसपास के गांवों का भी समग्र विकास हो, ग्रामीण किसानों की आजीविका सुदृढ़ बने तथा उनकी आय में वृद्धि सुनिश्चित की जा सके। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए एच आर हेड आर. के. गिरी के नेतृत्व में विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है।
इसी क्रम में बिरला कॉरपोरेशन लिमिटेड – यूनिट सतना द्वारा बिरला सीएसआर और पैक्स संस्था के संयुक्तत त्वावधान में संगमानीया में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशाकार्यकर्ताओं एवं ए.एन.एम को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री पुनीत शर्मा ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उनके कार्यों को समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
इस अवसर पर बिरला सीएसआर द्वारा संचालित ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल समापन पर महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। साथ ही 10 चयनित महिलाओं को स्वरोजगार को बढ़ावा देने हेतु ब्यूटीशियन किट प्रदान की गई।
कार्यक्रम में पर्यवेक्षक सुमन निगम एवं प्रीति पाण्डेय, बिरला सीएसआर के क्लस्टर हेड रंजीत कुमार, विजय चौबे, अनामिका सिंह तथा पैक्स संस्था की निदेशक डॉ. शालिनी सक्सेना एवं डॉ. राकेश श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
यह कार्यक्रम क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

