पर्यावरण संरक्षण को लेकर बिरला ने सीएसआर के तहत उठाया कदम
भोपाल। बिरला कार्पोरेशन लिमिटेड यूनिट सतना ने अपने सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कदम लिया है। इस अभियान के अंतर्गत बिरला कार्पोरेशन लिमिटेड-यूनिट सतना द्वारा स्थानीय समुदाय को अपने अपने खेतों में पौधरोपण के लिए प्रेरित किया गया है। यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देता है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र एवं सामाजिक विकास को भी मजबूती देता है। कार्यक्रम के तहत कुल 600 फलदार वृक्षों का वितरण (सीएसआर) कार्यक्षेत्र के 6 गावों में किसानों को किया जाएगा। कार्यक्षेत्र के किसान इन्हे अपने खेतों में लगायेंगे ताकि इनको जीवित रखने के लिए देखभाल स्वयं कर सके। इस से हारियाली में वृद्धि होगी, जैव विविधता को बढ़ावा मिलेगा एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता उत्पन्न होगी।

