एवीएस न्यूज. भोपाल 


विजय नगर, लालघाटी स्थित महामृत्युंजय मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ कथा के पंचम दिवस पर भक्ति, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भावपूर्ण संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत शिव, यशोदा और श्रीकृष्ण के मनोहारी नृत्य से हुई, जिसने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

 

इसके बाद “राधिका गोरी से” भजन पर आधारित दिव्य झांकी और कृष्ण लीला प्रसंगों की प्रस्तुति ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने इन प्रस्तुतियों का उत्साहपूर्वक आनंद लिया और पूरे परिसर में भक्ति रस की अनुभूति हुई।

 

 

कथा में सामाजिक संदेश और विचार

इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने भी कथा में सहभागिता की। उन्होंने कहा कि समाज में केवल भगवान श्रीराम को मानना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके आदर्शों, धर्म और जीवन मूल्यों को अपनाना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि धार्मिक कथाएं समाज में संस्कार, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने का माध्यम हैं।

 

भगवान को छप्पन भोग अर्पित, श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद

समिति के उपाध्यक्ष राधेश्याम नाथानी ने जानकारी दी कि कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण को छप्पन भोग अर्पित किए गए। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।

 

भक्तों की रही व्यापक उपस्थिति

कार्यक्रम में संत नरेश परदासानी, दिनेश मेंघानी, पी.के. सक्सेना, कन्हैया लुहाना, विनोद, वैभव, लता कल्याणी, धनवंती, रत्ना, रोशनलाल उतवानी, विनय दयरामानी, विकास सराफ, नीलम सक्सेना सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


कथा के पंचम दिवस पर पूरा वातावरण भक्ति रस, सांस्कृतिक रंग और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा।