राजधानी के चहुंमुखी विकास के लिए सब एकता और एकजुटता के साथ करें कार्य : आलोक 

 एवीएस न्यूज.भोपाल 
व्यापारियों की शीर्ष संस्था भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, समाजसेवी एवं सुप्रसिद्ध उद्योगपति  गोविंद गोयल के नेतृत्व में शनिवार को चेंबर के सभी निर्वाचित पदाधकारी और कार्यकारिणी सदस्यों ने सांसद आलोक शर्मा  के निवास सौजन्य भेंट की।

इस  मौके पर सांसद आलोक  शर्मा  ने  नवनिर्वाचत अध्यक्ष गोविंद गोयल  सहित सभी पदाधिकारियों के साथ कार्यकारिणी सदस्यों का अभिनंदन किया और कहा कि भोपाल के चहुंमुखी विकास के लिए सब एकता और एकजुटता के साथ कार्य करें।  साथ ही भोपाल को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए बीसीसीआई संस्था को आगे बढ़कर सबका साथ देने की अपील की।

इस मौके पर पूर्व महापौर सुनील सूद , कैलाश मिश्रा , कृष्ण मोहन मुन्नू , ईश्वर चरण शर्मा, अनुज संजय शर्मा के साथ बड़ी  संख्या में समाजसेवी, व्यापारी बंधु मौजूद थे।  इस मौके पर गोविंद गोयल सहित चेंबर के सभी लोगों ने  सांसद आलोक शर्मा की माता जी आशीर्वाद लिया।