भोपाल। अग्रवाल मित्र मंडल एवं महिला मंडल लालघाटी भोपाल द्वारा गौ दान महादान आयोजन 26 अक्टूबर रविवार सुबह 9 से 12 बजे तक गुफा मंदिर (गौ शाला) लालघाटी आयोजित किया गया। 
अग्रवाल मित्र मंडल के अनुपम अग्रवाल एवं ज्योति बंसल ने बताया कि कार्तिक मास में गोदान का बहुत महत्व है, क्योंकि इस दौरान सभी देवी-देवताओं का वास करने वाली गाय का दान करने से व्यक्ति को एवम उसके परिवार को अक्षय पुण्य मिलता है और भगवान विष्णु एवं मातालक्ष्मी  की कृपा प्राप्त होती है, जिससे जीवन में सुख, समृद्धि, धन और यश की प्राप्ति होती है। गोदान पितृदोष के निवारण और नवग्रहों की शांति के लिए भी एक उत्तम उपाय माना जाता है। 
उन्होंने कहाकि गौ दान महादान के आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालु पूजन सामग्री फल, फूल-माला, 1 -बाल्टी, 1 -टब, रस्सी 5मीटर, चना दाल, गुड़, 4 खुर चांदी के 2 सींग चांदी के सुहाग सामग्री कम्बल/वस्त्र (गाय,एवम ब्राह्मण दक्षिण ) आदि सहित अन्य सामग्री दान कर सकते हैं। 
गोदान का धार्मिक महत्व, सभी देवताओं का वास
 ऐसी मान्यता है कि गाय में ब्रह्मा, विष्णु, महेश, लक्ष्मी और सभी देवता निवास करते हैं, इसलिए गोदान सभी दानों में श्रेष्ठ है।  
अमोघ फल की प्राप्ति
 गोमाता की सेवा या दान करने से व्यक्ति एवम उसके परिवार को   सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।  
धन और समृद्धि
 गाय में धन की देवी लक्ष्मी मां का वास माना गया है, इसलिए गोदान से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख- शांति , वैभव एवम समृद्धि आती है। अत: कार्तिक मास में गौ दान अवश्य करना चाहिए।