थाना प्रभारी संजीव चौकसे को भाजपा साकेत मंडल उपाध्यक्ष लीला किशन चौकसे ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
एवीएस न्यूज . भोपाल
हबीबगंज थाना प्रभारी संजीव चौकसे के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा साकेत मंडल उपाध्यक्षलीला किशन चौकसे ने उनसे मुलाकात कर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारी के स्वस्थ, सुखद और सफल जीवन की कामना की।
जन्मदिन के अवसर पर दोनों के बीच सौहार्दपूर्ण मुलाकात हुई। लीला किशन चौकसे ने कहा कि पुलिस अधिकारी और कर्मचारी लगातार अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए आमजन की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने थाना प्रभारी संजीव चौकसे के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी संजीव चौकसे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।


