एवीएस न्यूज. भोपाल


 आयुक्त मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग तथा पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय भोपाल का अर्ध्द शासकीय पत्र भोपाल के परिपालन में भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देश एवं जीबी एसओपी के अनुरूप संचालनालय पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय (संस्कृति विभाग) भोपाल एवं जिला स्तरीय समिति द्वारा मध्यप्रदेश के उमरिया जिलें में स्थित निजी शोध संस्थान, महाविद्यालय, ग्रंथालय, मंदिरों, मठ, आश्रम, प्राईवेट ट्रस्ट इत्यादि में संरक्षित प्राचीन हस्तलिखित पाण्डुलिपियों की खोज कर ज्ञान भारतम एप्प द्वारा जानकारी अपलोडिंग अभियान संचालित करने के लिए जीबी एसओपी के अनुसार कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय कि अध्यक्षता में ज्ञान भारतम् जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया । 


समिति में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभय सिंह सदस्य होंगे।इसी तरह अनुविभागीय अधिकारी बांधवगढ अंबिकेश प्रताप सिंह,अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पाली मीनाक्षी इंगले, अनुविभागीय अधिकारी मानपुर हरनीत कौर कलसी समन्वयक,प्रभारी प्राचार्य पीएम कालेज शासकीय महाविद्यालय उमरिया विमला मरावी सदस्य, उप संचालक पुरातत्व विभाग जबलपुर जोन के एल डाबी सदस्य तथा जिला नोडल अधिकारी एवं सहायक आयुक्त जन जातीय कार्य विभाग डा पूजा व्दिवेदी सदस्य सचिव होगे। 


उपरोक्तानुसार समिति द्वारा प्रमुख पहल ज्ञान भारतम मिशन के उदेश्य के अनुरूप भारत की हस्तलिखित विरासत का सर्वेक्षण, दस्तावेजीकरण, संरक्षण, डिजीटिलीकरण एवं प्रचार-प्रसार करने एवं ज्ञान भारतम् मिशन के अंतर्गत पाण्डुलिपियों के कार्य हेतु 15 जून 2026 तक विशेष अभियान के तहत शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देश अनुसार कार्य करेगी।