विभागीय अधिकारियों को समुचित कार्यवाही के दिए निर्देश 
 

एवीएस न्यूज .उमरिया/ भोपाल


  जनसुनवाई कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय एवं सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह ने जिले के दूर दराज से आए 210 आवेदकों की समस्याओं को सुना तथा आवेदनों के निराकरण के लिए आवेदन संबंधित विभाग की ओर प्रेषित किया तथा विभागीय अधिकारियों को समुचित कार्यवाही करनें के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में रूरू बाई बैगा निवासी कोयलारी 57 ने पीएम आवास योजना एवं राशन नही मिलने संबंधी आवेदन दिया । जिस पर कलेक्टर ने सीईओ जिला पंचायत को आवश्यक कार्यवाही करनें के निर्देश दिए।

         जनसुनवाई में ओमती साहू झीकाताल ने पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने, नान बाई ग्राम बड़खेरा ने पीएम आवास स्वीकृत किए जाने, प्रिंस केवट ग्राम बल्हौड़ ने 10वीं, 12 वीं की अंकसूची के आधार पर आधार कार्ड मे सुधार किए जाने,सरपंच ग्राम पंचायत मुंडा ने शासकीय तालाब उमरपानी से अवैध कब्जा हटवाने, नारायण राठौर ददरी ने कुआं क्षतिग्रस्त होने पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने, आंचल साहू देवगवां ने समग्र आईडी आधार से लिंक किए जाने, पंचम सिंह मझौली कला ने गरीबी रेखा मे नाम जुड़वाने, रामचरण ग्राम लोढ़ा ने नक्शा तरमीम कराने, अनुपम चतुर्वेदी चंदिया ने आराजी खा०न० पर वन विभाग व्दारा कब्जा किए जाने, राहू महोबिया, गुलजारी यादव, कन्हैया पाल ने लालपुर वार्ड वार्ड नंबर 2 मे सार्वजनिक नाली के पानी की निकासी की समस्यां से निजात दिलाने संबंधी आवेदन दिया।

जनसुनवाई के दौरान विभिन्न आवेदकों व्दारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त सड़कों के सुधार के संबंध में आवेदन दिये गये जिस पर कलेक्टर ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो की सड़कों के सुधार के निर्देश देते हुए अधिकारियों से कहा कि वर्षा काल में सड़कों को मोटरेबल बनाएं ताकि आने जाने में किसी भी प्रकार की समस्यां न हो। कलेक्टर के समक्ष कोयलारी 57 निवासी दिव्यांग रूरू बाई बैगा अपनी समस्यां को लेकर आई ।

   कलेक्टर ने संवेदनशीलता दिखाते हुए रूरू बाई से समस्यां सुनी तथा आश्वस्त किया कि उसकी समस्याओं का समाधानकारक निराकरण किया जाएगा । उन्होंने दिव्यांग रूरू बाई को कलेक्ट्रेट में उपलब्ध व्हीलचेयर के माध्यम से पहुंचवाने की व्यवस्था कराई। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार सेन गुप्ता, एसडीएम बांधवगढ अंबिकेश प्रताप सिंह, डिप्टी कलेक्टर कमलेश नीरज, तहसीलदार बांधवगढ दिलीप सोनी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।