स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे में सुधार से ही आकांक्षी विकासखंड मुख्य धारा में शामिल होगा - कलेक्टर राखी सहाय
एवीएस न्यूज.उमरिया / भोपाल
आकांक्षी विकासखंड मानपुर की समीक्षा बैठक कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय की अध्यक्षता में कलेक्टर सभागार में संपन्न हुई। कलेक्टर श्रीमती सहाय ने स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, विकास, जनपद, एन आर एल एम, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, पशुधन विकास विभाग तथा जल संसाधन विभाग के संकेतको की विस्तार से समीक्षा की । उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे में सुधार से ही आकांक्षी विकासखंड मुख्य धारा मे शामिल होगा। सभी विभाग अपनी सेवाओं का आकांक्षी विकासखंड में पात्र व्यक्तियों को लाभ दिलाएं ।
कलेक्टर ने कहा कि नीति आयोग के आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के तहत जिले के चयनित मानपुर विकासखंड में विकास की गति को तेज करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर बदलाव किए जा रहे है। जिला प्रशासन व्दारा व्यापक और एकीकृत कार्य योजना बनाकर काम किया जा रहा है। इसका मुख्य उददेश्य यहां रहने वाले नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना और उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ना है।
कलेक्टर श्रीमती सहाय ने स्वास्थ्य विभाग के 6 संकेतकों की समीक्षा करते हुए कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करनें के लिए स्वास्थ्य केंद्रों को 24 घंटे क्रियाशील करें । बच्चों और गर्भवती महिलाओं में एनीमिया और कुपोषण की दर को कम करनें के लिए स्वास्थ्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें तथा प्रति शनिवार को दोनो विभाग के मैदानी अमलें के कर्मचारी आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बैठकर अपनें आकड़ों को दूरस्थ करें।
महिला एवं बाल विकास विभाग के संकेतको की समीक्षा करते हुए टी एच आर वितरण को सुचारू रूप करने के निर्देश दिए गए । अधोसंरचना के अंतर्गत आने वाले पांच संकेतको को शत प्रतिशत पूर्ण करनें के निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्रीमती सहाय ने शिक्षा विभाग के संकेतको की समीक्षा करते हुए बच्चों का शत प्रतिशत शैक्षणिक सत्र 2026-27 मे प्रवेश कराने तथा शौचालयो के निर्माण, सुधार करानें के निर्देश दिए ।
बैठक में बताया गया कि कृषि विभाग, पशुधन विकास विभाग व्दारा सभी संकेतको पर शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल की जा चुकी है। किसानों की आय बढ़ाने और परंपरागत खेती को लाभ का धंधा बनानें के लिए उन्नत बीजों का वितरण और आधुनिक कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण भी दिया जाए।
एनआरएलएम की समीक्षा करते हुए रिवॉल्ंिवग फंड के लिए निर्देश देते हुए कलेक्टर ने कहा कि पात्र स्व सहायता समूह को शत प्रतिशत रिवॉल्ंिवग फंड प्रदान किया जाए एवं बैंक सखी को सक्रिय कर दूरस्थ गांव में बैकिंग सुवधिा प्रदान की जाए। बैठक में डिप्टी कलेक्टर कमलेश नीरज सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।






