एवीएस न्यूज . भोपाल


 मप्र राज्य निर्वाचन आयोग मप्र भोपाल के निर्देशानुसार नगर पालिकाओं,पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण 2026 किए जाने हेतु निर्देश जारी किए गए हैं। 


कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती राखी सहाय ने आयोग के निर्देशानुसार नगर पालिकाओं,पंचायतों की मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण 1 जनवरी 2026 के दौरान रजिस्ट्रीकरण, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियो के सहयोग हेतु मास्टर ट्रेनर्स की नियुक्ति कि है।
उन्होंने कहा है कि मास्टर ट्रेनर्स अपने आवंटित जनपद क्षेत्र एवं नगरीय निकाय के रजिस्ट्रीकरण,सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के निर्देशन में प्रशिक्षण प्रदाय करना सुनिश्चित करेंगे ।