ओप्पो ने रेनो 15सी के साथ रेनो 15 सीरीज़ का विस्तार किया
एवीएस न्यूज. मुंबई
ओप्पो इंडिया ने रेनो 15 सीरीज़ का विस्तार करते हुए ओप्पो रेनो 15सी का लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन रेनो का अनुभव और अधिक ग्राहकों तक पहुँचाने के लिए बनाया गया है, जो ट्रैवलर्स, क्रिएटर्स और फोटोग्राफी प्रेमियों को स्मार्टफोन का शानदार अनुभव प्रदान करेगा। रेनो 15सी में रिफाईंड डिज़ाईन, लंबी चलने वाली बैटरी और इंटैलिजेंट एआई फीचर्स के साथ रेनो सीरीज़ की मुख्य विशेषताएं मौजूद हैं, जो और अधिक किफायती मूल्य में उपलब्ध हो रही हैं। रेनो 15सी भारत में 5 फरवरी, 2026 से आफ्टरग्लो पिंक और ट्वाईलाईट ब्लू कलर्स में मिलना शुरू होगा।
रेनो 15सी में 7000 एमएएच की शक्तिशाली बैटरी के साथ 80डब्ल्यू की सुपरवूकटी फास्ट चार्जिंग दी गई है। यह स्मार्टफोन इमर्सिव एमोलेड डिस्प्ले के साथ भरोसेमंद परफॉर्मेंस और शानदार ड्यूरेबिलिटी प्रदान करता है। कलरओएस16 के साथ यह स्मार्टफोन गतिशील रहने वाले ग्राहकों के लिए बहुत ही भरोसेमंद है।
रेनो 15सी में ओप्पो ने अपना कोरल फ्लीस-लाईक स्किन-फ्रेंडली वैलवेट टैक्सचर पैनल दिया है, जो सॉफ्ट मैट फिनिश के साथ हाथों में बहुत अच्छा महसूस होता है और इस पर उंगलियों के निशान भी नहीं पड़ते हैं। साथ में ओप्पो का डायनामिक स्टेलर रिंग डिज़ाईन स्क्वैयर रिंग कैमरा ले-आउट के साथ सतह पर प्रकाश पड़ने पर हैलो इफेक्ट उत्पन्न करता है, जिससे स्मार्टफोन को बहुत रिफाईंड और आकर्षक लुक प्राप्त होता है।
रेनो 15सी 8.14 मिमी और 195 ग्राम के साथ बहुत स्लिम और लाईटवेट स्मार्टफोन है। इसमें 1.67 मिमी के नैरो बेज़ेल्स के साथ 6.57 इंच का फ्लैट एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। एफएचडी +रिज़ॉल्यूशन, 10-बिट कलर और 92.8 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी अनुपात व्यूईंग का शानदार अनुभव प्रदान करते हैं। विभिन्न तरह के वातावरण में कम्फर्ट के लिए इसमें इंटैलिजेंट ब्राईटनेस एडजस्टमेंट की सुविधा है, जो 60 निट्स की डिफॉल्ट ब्राईटनेस और 1400 निट्स तक की पीक ब्राईटनेस प्रदान करती है।
रेनो 15सी के ट्वाईलाईट ब्लू वैरिएंट की प्रेरणा रात्रिकाल की शुरुआत और गैलेक्सी से ली गई है, वहीं आफ्टरग्लो पिंक आसमान में डूबते सूरज की कोमल गुलाबी लालिमा के साथ चमकती किरणों से प्रेरित है। इसलिए यह स्मार्टफोन भरोसेमंद होने के साथ बहुत स्टाईलिश भी है।
रेनो15सी को रोजमर्रा के उपयोग के लिए बनाया गया है। इसमें स्लिम प्रोफाईल बनाए रखते हुए ओप्पो की ऑल-राउंड आर्मर बॉडी के साथ स्पंज बायोनिक कुशनिंग दी गई है, जिसमें एयरोस्पेस ग्रेड एल्युमीनियम फ्रेम झटकों को सोख लेता है तथा स्मार्टफोन के अंदरूनी पुर्जों को सुरक्षित रखता है। रेनो15सीआईपी66, आईपी 68 और आईपी69 रेटिंग के साथ आता है। इसलिए यह डिवाईस धूल, पानी में डूबने, गर्म पानी की तेज फुहार में भी सुरक्षित रहती है। इसलिए यह ट्रैवल, आउटडोर और रोजमर्रा के उपयोग के लिए बहुत उत्तम है।
रेनो 15सी भी रेनो के डीएनए का पालन करता है। इसलिए इसमें भी फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का शानदार अनुभव मिलता है। रेनो 15सी में 50 एमपी का अल्ट्रा-क्लियर मेन कैमरा, 8 एमपी का अल्ट्रा-वाईड कैमरा, 2 एमपी का मैक्रो कैमरा और 50 एमपी का अल्ट्रा-वाईड सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो 100 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ ग्रुप सेल्फी और ट्रैवल फोटोग्राफी के लिए बहुत उत्तम है। ओप्पो की प्योरटोन इमेजिंग सभी कैमरों से बिल्कुल स्वाभाविक रंग, संतुलित कंट्रास्ट और जीवंत इमेज प्रदान करती है।
कम रोशनी में भी क्लैरिटी बनाए रखने, बैकलिट दृश्यों को रिकॉर्ड करने तथा स्थिर स्किन टोन बनाए रखने के लिए इसमें एडवांस्ड एलगोरिद्म है। इसलिए यह व्लॉग और लोगों पर केंद्रित कंटेंट के लिए भी भरोसेमंद है। इसके ड्युअल-व्यू वीडियो और मल्टी-आउटपुट कैप्चर जैसे फीचर रिकॉर्डिंग रोके बिना क्रिएटिव फ्लेक्सिबिलिटी प्रदान करते हैं। रेनो15सी में वीडियो एडिटिंग 2.0 ट्रिमिंग, स्पीड कंट्रोल, ट्रांज़िशन, बीट-सिंक्ड एडिट और हाई-क्वालिटी एक्सपोर्ट के साथ तेज ऑन-डिवाईस एडिटिंग संभव बनाती है, जिसमें हाई-फ्रेम-रेट एचडीआर वीडियो एवं मोशन फोटो सपोर्ट शामिल है।

