एवीएस न्यूज. भोपाल

 टैक्स लॉ बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यशाला में चार्टर्ड अकाउंटेंट कार्तिक चावला ने उपस्थित कर सलाहकारों को अपने कार्य को एक व्यवसायी के नजरिया से चलाने का परामर्श दिया। उन्होंने बताया कि जैसे कोई व्यवसायी अपने खर्चों के बाद निश्चित लाभ की राशि जोड़कर अपनी विक्रय राशि तय करता है। उसी प्रकार कर सलाहकारों को भी अपनी सेवाओं की लागत का आकलन करने के बाद उसमें अपना लाभ जोड़कर फीस का निर्धारण करना चाहिए तथा काम मैं निपुण स्टाफ रखना भी आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित कर सलाहकारों को अपनी आय बढ़ाने के बारे में प्रैक्टिकल सूत्र दिए।  

उन्होंने कहा कि किसी भी कर सलाहकार को कानून की बारिकियों के बारे में अपडेट रहना चाहिए ,तभी वह अपने क्लाइंट का सही मार्गदर्शन कर सकता है एवं विभागीय कार्रवाई में उसका बचाव कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि सलाहकारों को बहुत सारे क्षेत्र में काम ना करते हुए किसी विशेष क्षेत्र में निपुणता प्राप्त करना चाहिए, जिससे कि वह अपनी आय में वृद्धि कर सकता हैं ।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष मृदुल आर्य, उपाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, बच्चन आचार्य ,सचिव मनोज परख, कोषाध्यक्ष धीरज अग्रवाल, सहसचिव संदीप चौहान, वरिष्ठ सदस्य गोविंद वसंता, मनीष त्रिपाठी ,नरेश बालानी,  संतोष शाक्य, हेमंत जैन आदि उपस्थित थे।