एवीएस न्यूज.मुंबई
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड ने अपनी लोकप्रिय स्पोर्ट्स यूटिलिटी गाड़ी ‘कर्व’ को नए और उन्नत फीचर्स के साथ लांच किया है। कंपनी ने बेहतर इंजीनियरिंग तकनीक अपनाते हुए कर्व के पेट्रोल, डीज़ल और इलेक्ट्रिक, सभी मॉडलों में केबिन की जगह बढ़ाई गई है। इससे यात्रियों को पहले से अधिक आराम, सुविधा और बेहतर ड्राइविंग अनुभव मिलेगा।

कर्व में अब दो ज़ोन वाला स्वचालित वातानुकूलन सिस्टम भी शामिल किया गया है, जो यात्रियों को अलग-अलग तापमान पर सुविधा देता है। यह नया संस्करण, अब कर्व के ‘अकम्प्लिश्ड’ मॉडल में 14.55 लाख रुपए से उपलब्ध होगा, जबकि कर्व ईवी के ‘अकम्प्लिश्ड’ और ‘एमपावर्ड’ संस्करणों की शुरुआती कीमत 18.49 लाख रुपए रखी गई है।
टाटा कर्व अपने अद्वितीय कूपे शैली के डिज़ाइन के कारण मिड-साइज़ एसयूवी वर्ग में एक अलग पहचान बनाती है। यह वाहन एटलस प्लेटफॉर्म (इंजन संस्करण के लिए) और एक्टिव ईवी आर्किटेक्चर (इलेक्ट्रिक संस्करण के लिए) पर तैयार किया गया है। दोनों मॉडल ईंधन की बचत और लंबी दूरी तय करने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं।

कर्व का अंदरूनी हिस्सा आराम और सुविधा के हिसाब से तैयार किया गया है। इसमें वॉइस कमांड से खुलने वाला बड़ा सनरूफ, मूड लाइटिंग, इशारे से खुलने वाला पावर टेलगेट और 500 लीटर की विशाल डिक्की जैसी खूबियाँ शामिल हैं। इसके साथ हरमन द्वारा विकसित 31.24 सेमी का सिनेमैटिक टचस्क्रीन इन्‍फोटेनमेंट सिस्टम”, 9 स्पीकर वाला जेबीएल ऑडियो सेटअप, और Arcade.ev डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसी आधुनिक सुविधाएँ यात्रियों को मनोरंजन का बेहतरीन अनुभव देती हैं।
कर्व को दोनों प्रकार की तकनीक, इंजन और इलेक्ट्रिक, में पेश किया गया है। इंजन मॉडल में 1.2 लीटर हाइपेरियन पेट्रोल इंजन, 1.2 लीटर रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन, और 1.5 लीटर क्रायोजेट डीज़ल इंजन शामिल हैं। ग्राहक चाहें तो इसे ऑटोमैटिक या मैनुअल गियरबॉक्स के साथ चुन सकते हैं। यह मॉडल टाटा मोटर्स की उस नीति को दर्शाता है, जिसके तहत कंपनी अलग-अलग ग्राहकों की जरूरतों और पसंद के अनुसार विकल्प उपलब्ध कराती है।

सुरक्षा के मामले में भी कर्व ने टाटा मोटर्स की परंपरा को आगे बढ़ाया है। इसमें लेवल-2 ड्राइवर असिस्ट सिस्टम (ADAS) दिया गया है और इसे भारत एनसीएपी की पाँच-सितारा सुरक्षा रेटिंग प्राप्त है। यह टाटा मोटर्स की इंजीनियरिंग दक्षता और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।