आईडीबीआई बैंक ने शुरू की ‘सुगम ऋण भुगतान योजना
एवीएस न्यूज.भोपाल
आईडीबीआई बैंक ने रिकवरी बढ़ाने के लिए स्पेशल वन टाईम सैटेलमेंट (ओटीएस) स्कीम, ‘सुगम ऋण भुगतान योजना- II शुरू की है।
इस योजना के अंतर्गत 31 मार्च, 2022 तक रिटेल एनपीए की श्रेणी में रखे गए कर्जों को शामिल किया गया है, जिनका कर्जदार के आधार पर सकल मूल बकाया (जीपीओ) 5 लाख रुपये या उससे अधिक तथा 5 करोड़ रु. तक है, तथा जो योजना में दिए गए पात्रता के अन्य मानदंडों को पूरा करते हैं। यह अभियान बैंक के उन कर्जदारों को वन टाईम सैटेलमेंट करने का अवसर प्रदान कर रहा है।

