(बीसीसीआई के त्रैवार्षिक चुनाव : 2236 में 2000 से अधिक मेंबरों ने किया मतदान, मतगणना और परिणाम कल
भोपाल चेंबर चुनाव के प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटी में बंद
एवीएस न्यूज.भोपाल
व्यापारियों की शीर्ष संस्था भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (बीसीसीआई) के त्रैवार्षिक चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया समाप्त हो गई है। 2236 में से 2000 से अधिक व्यापारियों ने वोट डाले हैं। इससे पहले चुनाव को लेकर व्यापारियों में खासा उत्साह रहा। वे लाइन में लगकर वोट डालने पहुंचे।
अध्यक्ष पद के लिए गोविंद गोयल और तेजकुलपाल सिंह पाली के बीच सीधा मुकाबला है। करीब 170 सदस्यों की टीम मतदान प्रक्रिया संपन्न कराया। दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थी।

पर्यवेक्षक डॉ. पीसी कोठारी, सीएम वैभव जैन समेत अन्य निर्वाचन अधिकारियों ने पॉलीटेक्निक कॉलेज चौराहा स्थित मानस भवन में वोटिंग कराई। यहां कुल 20 बूथ बनाए गए थे। 2 विशेष बूथ हैं, जो दिव्यांजन और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए हैं। ताकि, उन्हें वोट डालने में कोई दिक्कत न हो। वे इंट्री पाइंट पर ही वोट डाल सकेंगे। मेडिकल टीमें भी तैनात की गई हैं। कुल 2236 मतदाता हैं। इसमें से करीब 90 मतदाता पहले वोट डाल चुके थे। ये वो मतदाता है, जो रविवार को कहीं बाहर जाने वाले थे और मतदान वाले दिन यहां मौजूद नहीं है।
मत पेटियां श्यामला हिल्स थाने में कराई गई जमा
चेंबर चुनाव में मतदान करने वाले चेंबर के मेंबरों को कोई भी एक परिचय पत्र लाना अनिवार्य रहा। इसमें आधार कार्ड, वोटर आईडी आदि फोटोयुक्त परिचय पत्र शामिल रहे । वोटिंग के बाद मत पेटियां श्यामला हिल्स थाने में जमा कराई गई।

