प्रवास 5.0 में टाटा मोटर्स ने लॉन्च की नई ‘अल्ट्रा प्राइम’ और ‘स्टारबस प्राइम’ रेंज
पेश किए आधुनिक पैसेंजर मोबिलिटी समाधान
एवीएस न्यूज. नई दिल्ली
देश की सबसे बड़ी कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने प्रवास 5.0 में अगली पीढ़ी के पैसेंजर मोबिलिटी सॉल्यूशंस पेश करते हुए नई अल्ट्रा प्राइम और स्टारबस प्राइम बस रेंज लांच की। कंपनी ने सुरक्षित, आरामदायक और टिकाऊ यात्री परिवहन को ध्यान में रखते हुए सीएनजी, इलेक्ट्रिक और अन्य आधुनिक तकनीकों से लैस कई नए वाहन भी प्रदर्शित किए।
इवेंट में टाटा मोटर्स ने एलपीओ 1620 सीएनजी, अल्ट्रा प्राइम एलपीओ 412, अल्ट्रा स्कूल 9/9 ईवी, मैजिक ईवी, विंगर प्लस और अल्ट्रा प्राइम आरई कॉन्सेप्ट सहित कई नए मॉडल पेश किए। ये वाहन इंटर-सिटी, इंट्रा-सिटी, स्कूल, स्टाफ, टूरिज्म और लास्ट-माइल कनेक्टिविटी जैसी विभिन्न परिवहन जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किए गए हैं।
नई अल्ट्रा प्राइम और स्टारबस प्राइम बसों को यात्रियों के लिए अधिक आराम, बेहतर सुरक्षा और ऑपरेटरों के लिए कम परिचालन लागत व अधिक लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। वहीं मैजिक ईवी भारत के लोकप्रिय लास्ट-माइल यात्री परिवहन प्लेटफॉर्म को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की दिशा में आगे बढ़ाने का प्रयास है।
टाटा मोटर्स के वाइस प्रेसिडेंट एवं बिजनेस हेड (कमर्शियल पैसेंजर व्हीकल्स) आनंद एस ने कहा कि ‘प्रवास’ कंपनी के लिए फ्लीट ऑपरेटर्स और उद्योग से जुड़े हितधारकों के साथ संवाद का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष प्रदर्शित उत्पाद कर्मचारियों के परिवहन, पर्यटन, स्कूल ट्रांसपोर्ट और लास्ट-माइल कनेक्टिविटी जैसी अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि एलपीओ 1620 सीएनजी कम परिचालन लागत उपलब्ध कराता है, जबकि नई अल्ट्रा प्राइम रेंज बेहतर सुरक्षा और आराम प्रदान करती है। वहीं अल्ट्रा स्कूल 9/9 ईवी और मैजिक ईवी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
कंपनी का व्यापक सर्विस नेटवर्क और मजबूत सपोर्ट सिस्टम ग्राहकों को अधिक अपटाइम, कम ऑपरेटिंग लागत और बेहतर यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने में मदद करेगा।
प्रवास 5.0 में टाटा मोटर्स ने पारंपरिक और इलेक्ट्रिक दोनों श्रेणियों में स्कूल, स्टाफ, टूरिज्म, इंटरसिटी, इंट्रासिटी और लास्ट-माइल परिवहन के लिए अपने व्यापक पोर्टफोलियो का प्रदर्शन किया, जिससे भविष्य की स्मार्ट और टिकाऊ यात्री परिवहन व्यवस्था की झलक देखने को मिली।






