टाटा फ्लेक्सी और टाटा मल्टी एसेट फंड्स की ओर बढ़ रहे निवेश
भोपाल। टाटा एसेट मैनेजमेंट के फंड मैनेजर, सतीश मिश्रा ने कहाकि आज के बाजार में उतार-चढ़ाव, बदलते वैश्विक संकेतों और मूल्यांकन में क्षेत्रीय कमियों के कारण, ऐसी निवेश रणनीतियों की मांग करता है, जो लचीलेपन को विविधीकरण के साथ जोड़ती हों।
फ्लेक्सी कैप फंड लार्ज, मिड और स्मॉल कैप में गतिशील आवंटन के ज़रिए यह सुविधा प्रदान करते हैं, जबकि मल्टी एसेट एलोकेशन फंड इक्विटी, फिक्स्ड इनकम, सोना और कमोडिटीज में निवेश फैलाकर लचीलापन बढ़ाने का प्रयास करते हैं।
एएमएफआई के आंकड़ों के अनुसार फ्लेक्सी कैप फंडों में शुद्ध निवेश 2025 (अगस्त तक) में दोगुना बढ़कर 46,867 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 22,751.3 करोड़ रुपये था, जबकि मल्टी एसेट एलोकेशन फंडों ने 23,989.3 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित किया, जो हाइब्रिड श्रेणियों में दूसरा सबसे अधिक है।
उद्योग के रुझान को दर्शाते हुए, टाटा फ्लेक्सी कैप फंड और टाटा मल्टी एसेट एलोकेशन फंड ने भी गति पकड़ी, 31 अगस्त, 2025 तक उनकी औसत प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियां (एयूएम) साल-दर-साल 12.5 फीसदी और 27 फीसदी से बढ़कर क्रमशः 3,385 करोड़ रुपये और 4,040 करोड़ रुपए हो गईं ।

