चेंबर का प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर मिला, कमर्शियल गैस सिलेंडर आपूर्ति पर लगी रोक हटाने की मांग
एवीएस न्यूज.भोपाल
व्यापारियों की शीर्ष संस्था भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष गोविंद गोयल की अध्यक्षता में संस्था का प्रतिनिधिमंडल भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह से मिला और कमर्शियल गैस सिलेंडर आपूर्ति को बहाल करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने बताया कि तेल-गैस कंपनियों द्वारा भोपाल सहित समूचे प्रदेश और देश में कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति बंद कर दी है। कंपनियों द्वारा उठाए गए इस कदम राजधानी के होटल, रेस्टोरेंट, खाद्य, मिष्ठान, टेंट-केटर्स सहित मैरिज गार्डन पर दुष्यप्रभाव पड़ा है।
भोपाल जिले में लगभग 2000 होटल एंड रेस्टोरेंट बिना कमर्शियल गैस के अपना भोजन एवं नास्ता आदि कैसे तैयार कर पाएंगे। भोपाल जिले में शादी, ब्याह, होली मिलन समारोह एवं अन्य प्रसांगिक कार्यक्रम भी चल रहे हैं। अत: बिना कमर्शियल गैस सिलेंडर के ये सब कार्य संपन्न नहीं होंगे। इसलिए कमर्शियल गैस के सिलेंडर की सप्लाई जारी रखी जाए।
चेंबर के प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि जिन्होंने महीनों से शादी -ब्याह आदि के निमंत्रण बांटे है वो कैसे होंगी एवं होटलों द्वारा भोजन की व्यवस्था कैसे होगी। अत: अनुरोध है कि उपरोक्त परिस्थितियों के निवारण के लिए कोई ठोस निर्णय लिया जाए और कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति बहाल कराई जाए।

