सैमसंग ने लांच की वॉशर ड्रायर की नई बीस्पोक एआई रेंज
गुरुग्राम। भारत के सबसे बड़े कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग ने अपने नए बीस्पोक एआई वॉशर ड्रायर (12 किलोग्राम वॉश / 7 किलोग्राम ड्राय) को लांच किया है। इसे आधुनिक भारतीय परिवारों के लिए डिज़ाइन किया गया है।
सैमसंग का नया 12 किलोग्राम वॉशर ड्रायर कॉम्बो कपड़े धोने और सुखाने का काम एक ही मशीन में करता है। इसमें हर मौसम में कपड़े धोने की सुविधा है और कपड़ों की देखभाल के लिए स्मार्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। यह बड़े परिवारों और छोटे शहरी घरों के लिए जगह बचाने वाला शानदार उपकरण है।
सैमसंग इंडिया द्वारा किए गए एक उपभोक्ता अध्ययन के अनुसार वॉशर ड्रायर की मांग बढ़ रही है क्योंकि यह कपड़ों को धूल और कीटाणुओं से बचाता है और हर मौसम में कपड़े सुखाने की मेहनत से छुटकारा दिलाता है।

