शॉपर्स स्टॉप ने अपना नया वेडिंग कलेक्शन लॉन्च किया
ग्राहकों को 6 दिन 5 रात का यूरोप ट्रिप और 1 लाख मूल्य की डायमंड ज्वेलरी जीतने का मौका
एवीएस न्यूज. भोपाल
भारत के प्रमुख प्रीमियम फैशन, ब्यूटी और गिफ्टिंग ब्रांड शॉपर्स स्टॉप ने अपने शानदार वेडिंग कलेक्शन को ‘इंडिया वेड्स विद शॉपर्स स्टॉप’अभियान के तहत लॉन्च किया है। भारतीय शादियों की खूबसूरती और विविधता को दिखाते हुए, यह कलेक्शन शादी से जुड़े हर सदस्य के लिए चुने हुए कपड़े और एक्सेसरीज का खास संग्रह पेश करता है, जो पारंपरिक कला और आधुनिक स्टाइल का सुंदर मेल है।
शॉपर्स स्टॉप के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ, कस्टमर केयर एसोसिएट, कविंद्र मिश्रा ने कहा, “भारत में शादियाँ रंग, संस्कृति और रिश्तों के धागों से बुना हुआ एक सुंदर उत्सव होता हैं। हमारा यह कलेक्शन शादी करने वाले समुदाय को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, ताकि इस शादी के मौसम में हर कोई अपना सबसे बेहतरीन लुक दिखा सके।
‘इंडिया वेड्स विथ शॉपर्स स्टॉप’ अभियान के तहत, ग्राहक शादी की तैयारी के लिए जरूरी हर चीज एक ही जगह पर पा सकते हैं। 500 से अधिक प्रीमियम ब्रांड्स की विस्तृत रेंज के साथ, शॉपर्स स्टॉप एक संपूर्ण वेडिंग शॉपिंग डेस्टिनेशन पेश करता है, जहाँ फैशन, ब्यूटी, गिफ्टिंग और होम प्रोडक्ट्स का बेहतरीन मेल है, इसके साथ ही, ब्रांड की खास पर्सनल शॉपर वेडिंग कंसीयर्ज सर्विस के जरिए ग्राहकों को विशेषज्ञ स्टाइलिंग की सुविधा भी मिलती है।
इस शादी के मौसम में शॉपर्स स्टॉप के साथ प्यार, स्टाइल और परंपरा का जश्न मनाइए। अपने नजदीकी स्टोर पर जाएँ खास ऑफर्स देखें, और “इंडिया वेड्स विद शॉपर्स स्टॉप” अभियान का हिस्सा बनकर अपनी शादी की तैयारियों को वाकई यादगार बनाइए।

