महामृत्युंजय मंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन
कथावाचक साध्वी मंजरी प्रिया के मुखारविंद से सुनाई जाएगी कथा


एवीएस न्यूज, भोपाल।
 सिंधी समाज उत्थान पंचायत के अध्यक्ष आनंद सबधाणी ने जानकारी देते हुए बताया कि भगवान के परम प्रिय पुरुषोत्तम मास के अंतर्गत 28 मई से 3 जून तक चलने वाली साप्ताहिक भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है, सबधाणी ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने मनुष्य जीवन का परम लाभ लेने का निवेदन किया।
आनंद  ने बताया कि 28 मई को शाम 4 बजे भव्य कलश यात्रा श्री हरी सेवा गंगा दरबार से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए महामृत्युंजय मंदिर, विजय नगर, लालघाटी- भोपाल पहुंचेगी, जिसके उपरांत महामृत्युंजय मंदिर परिसर में कथा का शुभारंभ होगा। यह संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा प्रतिदिन शाम 5:30 बजे से 8:30 बजे तक कथावाचक साध्वी मंजरी प्रिया के मुखारविंद से सुनाई जाएगी।

सप्ताह भर कथा में विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा
प्रथम दिवस माहात्म्य कथा, द्वितीय दिवस शुकदेव जी जन्म कथा, नारद जी पूर्व चरित्र एवं महाराज परीक्षित कथा, तृतीय दिवस विदुर-उद्धव संवाद, वाराह अवतार एवं भगवान कपिल द्वारा माता देवहूति को ज्ञान, चतुर्थ दिवस : वामन अवतार , राम अवतार एवं कृष्ण जन्मोत्सव (नंद उत्सव), पंचम दिवस शिव-यशोदा- कृष्ण नृत्य एवं छप्पन भोग , षष्ठम दिवस रुक्मिणी-कृष्ण मंगल विवाह झांकी, सप्तम दिवस : सुदामा चरित्र झांकी एवं भागवत जी पर भोग के साथ समापन|