एवीएस न्यूज ..भोपाल
भोपाल सहकारी दुग्ध संघ मध्यप्रदेश का अग्रणी डेयरी ब्रांड है, जो किसानों के कल्याण और उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता वाले दुग्ध उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए समर्पित है, लेकिन कतिपय मुनाफाखोर, मिलावटी और नकलची लोग शुद्ध और गुणवत्तायुक्त सांची घी के ब्रांड पर बट्टा लगाने बाजार में नकली सांची घी की सप्लाई कर रहे हैं। जो भोपाल सहित आसपास के अंचलों में धड़ल्ले बिक रहा है। बाजार सूत्रों के अनुसार राजधानी भोपाल के बैरागढ़, जुमेराती, कटाराहिल्स, बागमुगालिया सहित अन्य क्षेत्रों में सांची ब्रांड का नकली घी बिक रहा है। ज्ञात हो जिस नकली सांची घी का बीते दिन आष्टा एसडीएम नितिन कुमार टाले के निर्देश पर  जावर तहसीलदार ओमप्रकाश चोरमा के द्वारा  ग्राम डोडी में टीम के साथ छापामार कार्रवाई कर नकली ‘सांची’ घी बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है।

   
जानकारी के अनुसार नकली सांची घी फैक्ट्री डोडी निवासी मानसिंह सेंधव के मकान में किराए पर यह अवैध से संचालित हो रही थी और कल्याणपुरा (तहसील जावर) निवासी गौरव वर्मा द्वारा यहां से नकली ‘सांची’ घी तैयार कर भोपाल सहित आसपास के अंचलों के बाजार में सप्लाई किया जा रहा था। मौके से 792 किलो नकली घी, ‘सांची’ कंपनी के फर्जी रैपर, पैकिंग सामग्री तथा वनस्पति घी के टीन (डिब्बे) जब्त किए गए हैं।  जानकारी के अनुसार प्रशासन द्वारा की गई छापामार कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी गौरव वर्मा मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश में प्रशासन जुटा हुआ है।

 

टीम मैदान में उतरी, सांची ब्रांड का नकली घी विके्रता खिलाफ होगी एफआईआर दर्ज  
जिला प्रशासन द्वारा आष्टा क्षेत्र के ग्राम डोडी में अवैध रूप से संचालित नकली सांची घी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किए जाने के बाद सांची दुग्ध संघ भोपाल संभाग में बड़ी मुश्तैदी से अलर्ट हो गया है। संघ की टीम नकली सांची घी की जब्ती करने मैदान में उतर गई है। टीम को निर्देशित किया गया है कि जहां भी जिस दुकान में सांची ब्रांड का नकली घी मिले पूरा माल जब्त कर उस दुकानदार के खिलाफ संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराएं। भोपाल दुग्ध संघ सांची घी ब्रांड के नकली घी विके्रताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा। साथ ही यह भी जांच करेगा किया सांची घी के रैपर अवैध नकली घी का फैक्ट्री संचालन करने वाले तक कैसे पहुंचा। 
प्रीतेश जोशी
सीईओ,भोपाल दुग्ध संघ