एवीएस न्यूज.मानपुर/ भोपाल

मानपुर गाँव की बेटी गुड़िया, स्वर्गीय  रामदुलारे गुप्ता की सुपुत्री, का चयन मध्य प्रदेश पुलिस में हो गया है। इस उपलब्धि से पूरे गाँव में खुशी और गर्व का माहौल है।


गुड़िया की इस सफलता पर  ओ.पी.द्विवेदी सहित ग्रामीणों के परिजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 ओ.पी. द्विवेदी का कहना है कि उनकी यह उपलब्धि गाँव की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी। कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास से हासिल की गई यह सफलता इस बात का उदाहरण है कि सही दिशा और लगन के साथ ग्रामीण क्षेत्र के युवा भी बड़े मुकाम हासिल कर सकते हैं।


वहीं गाँव के लोगों ने बिटिया गुड़िया को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे मानपुर के लिए गर्व का क्षण है।