पीएनबी में कर्मचारियों की हुई प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी से मुद्दों पर सकारात्मक वार्ता, एआईपीएनबीडल्ब्यूओ प्रतिनिधिमंडल ने रखा ज्ञापन
एवीएस न्यूज.भोपाल
ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक वर्कर्स ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने बैंक प्रबंधन को एक ज्ञापन सौंपा। इसके बाद संगठन की ओर से बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी अशोक चंद्रा के साथ एक सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक आधिकारिक वार्ता आयोजित की गई।
कर्मचारियों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा
बैठक के दौरान कर्मचारियों और अधिकारियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने जमीनी स्तर पर आ रही समस्याओं और सुझावों को प्रबंधन के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
प्रबंधन की ओर से सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना गया और कई विषयों पर सकारात्मक रूप से विचार करने का आश्वासन दिया गया।
प्रतिनिधिमंडल की उपस्थिति
इस अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें मनमोहन गुप्ता, सतेंद्र पांडे, आरसी कटोच, चमन शर्मा, सुशील कुमार, मोहित शर्मा, लाल बाबू पांडे, मोहिंदर सिंह, पंकज कुमार, मनोज कुमार और पवन कुमार शामिल रहे।
संगठन का बयान
ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक वर्कर्स ऑर्गनाइज़ेशन ने कहा कि संगठन हमेशा कर्मचारियों और अधिकारियों के हितों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। संगठन ने उम्मीद जताई कि इस सार्थक संवाद से बैंक परिवार के हित में सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।






