फ्लिपकार्ट मिनट्स ने लांच किए माइक्रो फुलफिलमेंट सेंटर
एवीएस न्यूज.भोपाल
फ्लिपकार्ट ने भोपाल में अपनी क्विक कॉमर्स सर्विस फ्लिपकार्ट मिनट्स के विस्तार की घोषणा की है। इस कदम के साथ फ्लिपकार्ट ने कुछ ही मिनट में रोजाना की जरूरत वाली वस्तुओं की डिलीवरी करते हुए उपभोक्ताओं को सहूलियत और बेहतर मूल्य प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत किया है।
माइक्रो फुलफिलमेंट सेंटर (एमएफसी) अभी अवधपुरी, जेके रोड, रघुनाथ नगर और श्री रामेश्वरम में संचालित हो रहे हैं। इनके माध्यम से ग्रॉसरी, फल एवं सब्जी, इलेक्ट्रॉनिक्स, घरेलू जरूरत के उत्पाद और कई अन्य फ्रिक्वेंटली ऑर्डर्ड (अक्सर ऑर्डर की जाने वाली) कैटेगरी के उत्पादों की आपूर्ति हो सकेगी।
स्थानीय उपभोक्ताओं से मिली जानकारी के आधार पर फ्लिपकार्ट मिनट्स के माध्यम से उन्हें क्षेत्रीय स्तर पर लोकप्रिय ब्रांड्स की बड़ी रेंज तक पहुंच प्रदान की जा रही है, जिनमें सांची और टॉप एन टाउन जैसे ब्रांड शामिल हैं। इससे रोजमर्रा के इस्तेमाल के उत्पाद ज्यादा आसानी से उपलब्ध हो रहे हैं।
फ्लिपकार्ट मिनट्स के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट कुणाल गुप्ता ने कहा, "रोजाना के इस्तेमाल वाले उत्पादों की तेज डिलीवरी की बढ़ती मांग के कारण भोपाल में तेजी से डिजिटल-फर्स्ट कंजम्प्शन बढ़ रहा है। इस बदलाव को देखते हुए यह फ्लिपकार्ट मिनट्स के लिए महत्वपूर्ण बाजार बन गया है।
स्थानीय सेलर्स और किसानों को हमारे एआई द्वारा संचालित सप्लाई चेन का हिस्सा बनाते हुए हम इंस्टैंट कन्वीनियंस की बढ़ती मांग को पूरा कर रहे हैं और स्थानीय स्तर पर आजीविका के अवसर भी बढ़ा रहे हैं।






