शॉप्सी मना रहा चौथी वर्षगांठ, 1.15 करोड़ नए खरीदार जुड़े
बेंगलुरु। फ्लिपकार्ट का तेजी से बढ़ता हाइपर-वैल्यू प्लेटफॉर्म शॉप्सी अपनी चौथी वर्षगांठ मना रहा है। इस मौके पर शॉप्सी ने ‘भारत को किंग/क्वीन साइज जिंदगी’ देने के अपने मिशन को और मजबूत किया है, ताकि ग्राहकों को कम खर्च में सबसे ज़्यादा फायदा मिल सके।
अब तक 450 मिलियन से ज्यादा एप डाउनलोड का आंकड़ा पार कर चुका शॉप्सी देश के चारों कोनों में 19,000 अधिक पिन कोड तक डिलीवरी कर रहा है, जिसमें मेट्रो शहरों से लेकर छोटे-छोटे कस्बों तक पहुंच शामिल हैं। इस साल ही शॉप्सी से 1.15 करोड़ नए खरीदार जुड़े, जिनमें से कई ने पहली बार ऑनलाइन शॉपिंग की।

