एवीएस न्यूज.भोपाल 
 पे-नियरबाय से जुड़कर कोई भी रिटेलर अपनी दुकान को एक डिजिटल बैंकिंग केंद्र में बदल सकता है। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से रिटेलर्स आधार-एटीएम , बिल भुगतान, मनी ट्रांसफर और बीमा जैसी 25 से अधिक डिजिटल सेवाएं प्रदान करके बिना किसी अतिरिक्त निवेश के हर महीने 15,000 तक की अतिरिक्त आय कमा सकते हैं।

कंपनी का दावा है कि किराना स्टोर, मोबाइल शॉप और जनरल स्टोर संचालक अब अपनी दुकानों को डिजिटल सेवा केंद्र बनाकर हर महीने 15,000 रुपए से अधिक की अतिरिक्त कमाई कर सकते हैं।


कंपनी ने भोपाल के किराना व्यापारी  अजय वर्मा की सफलता की कहानी साझा करते हुए बताया कि पे-नियरबाय  से जुड़ने के बाद उनकी मासिक आय में 15,000 रुपए से अधिक की बढ़ोतरी हुई है।  

अजय वर्मा का कहना है कि वित्तीय और डिजिटल सेवाएं शुरू करने के बाद उनकी दुकान पर नए ग्राहक आने लगे हैं और आय के अतिरिक्त स्रोत भी बने हैं।  कंपनी हर साल 25 करोड़ से अधिक डिजिटल ट्रांजैक्शंस का संचालन करती है।

पे-नियरबाय का उद्देश्य देश के हर व्यक्ति तक बैंकिंग और डिजिटल सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है, जबकि स्थानीय दुकानदारों को अतिरिक्त आय और नए व्यापारिक अवसर उपलब्ध कराना है।