एवीएस न्यूज.मुंबई


 भारत के विद्युत और ऑटोमेशन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लॉरिट्ज नुडसेन इलेक्ट्रिकल एंड ऑटोमेशन ने अपने अब तक के सबसे बड़े पोर्टफोलियो प्रदर्शन के तहत 10 से अधिक अगली पीढ़ी के प्रोडक्ट्स को लॉन्च करने की घोषणा की।

यह कदम भारत के ऊर्जा भविष्य को सशक्त बनाने की कंपनी की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है। कंपनी अपने ब्रांड वादे पावरिंग ए नॉन-स्टॉप इंडिया के अनुरूप, मजबूत, कुशल और भविष्य के लिए तैयार ऊर्जा इकोसिस्टम को उद्योगों और बुनियादी ढांचे में सक्षम बना रही है।

लॉरिट्ज नुडसेन लो-वोल्टेज प्रोटेक्शन से लेकर औद्योगिक ऑटोमेशन और कनेक्टेड लिविंग टेक्नोलॉजी तक, पूरे क्षेत्र में अपने समाधानों को आगे बढ़ा रहा है। ये समाधान परिचालन को निर्बाध, सुरक्षित और टिकाऊ बनाए रखने के लिए डिजाइन किए गए हैं।  कंपनी ने हाल ही में मुंबई में अपने ग्राहकों, पार्टनर्स और उद्योग हितधारकों को एक साथ लाकर अपने विस्तारित पोर्टफोलियो का प्रदर्शन किया।

इस पहल के माध्यम से भविष्य के लिए तैयार तकनीकों को भारत के उभरते औद्योगिक केंद्रों के करीब लाया गया है तथा व्यवसायों को स्मार्ट और अधिक ऊर्जा-कुशल संचालन बनाने के लिए सशक्त बनाया जा रहा है।

 
दीपक शर्मा, जोन प्रेसिडेंट - ग्रेटर इंडिया ने कहाकि भारत की विकास यात्रा इस बात पर टिकी है कि हम कितना मजबूत, स्मार्ट और भविष्य के लिए तैयार ऊर्जा ढांचा तैयार करते हैं। इस काम में लॉरिट्ज नुडसेन एक बड़ा योगदान दे रहा है। हमारी कंपनी न केवल दुनिया के बेहतरीन तकनीकी समाधान दे रही है, बल्कि हम भारत की खास जरूरतों को भी समझते हैं। हमने भारत के साथ प्रगति की है, यहीं की चुनौतियों से सीखा है, यहीं अपने उत्पादों का निर्माण किया है और अब हम नए भारत को बनाने में अपना सहयोग दे रहे हैं।

हम उद्योगों, बुनियादी ढांचे और समाज को ऐसी विश्वसनीय, कुशल और टिकाऊ ऊर्जा प्रणालियाँ दे रहे हैं, ताकि देश के विकास की रफ्तार और बढ़ सके।