एवीएस न्यूज.नई दिल्ली 
इंटेंस टेक्नोलॉजीज़ लिमिटेड ने क्यू3 वित्त वर्ष 2026  के अपने अनऑडिटेड वित्तीय नतीजों की घोषणा की। ग्राहक संचार, डेटा प्रबंधन और प्रक्रिया स्वचालन में मिशन-क्रिटिकल समाधान देने वाली कंपनी ने बीएफएसआई , टेलीकॉम और सरकारी क्षेत्रों में अपनी मजबूत और निरंतर उपस्थिति को रेखांकित किया।

कंपनी की  कुल आय 3,400.90 लाख रुपए हुई। एबिटडा 409.20 लाख रुपए पहुंचा तो कंपनी को शुद्ध लाभ 231.69 लाख रुपए का हुआ।   कंपनी के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर सीके शास्त्री ने कहाकि हम ऐसे समाधान प्रदान कर रहे हैं जो न केवल नवोन्मेषी हैं, बल्कि सुरक्षित, स्केलेबल और परिणाम-केंद्रित भी हैं।