एवीएस न्यूज.भोपाल 
एलएंडटी फाइनेंस लिमिटेड, पूर्व में एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स लिमिटेड (एलटीएफ) के नाम से जाना जाता है, जो भारत में प्रमुख नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों (एनबीएफसी) में से एक है, ने 31 दिसंबर, 2025 को समाप्त तीसरी तिमाही (वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही) में अपना अब तक का सबसे अधिक कोर कर पश्चात लाभ (पीएटी) 760 करोड़ रुपए (नए लेबर कोड प्रावधान के एक बार के प्रभाव से पहले) दर्ज किया है, जिसमें साल-दर-साल 21 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

नए लेबर कोड के एक बार के प्रभाव के बाद पीएटी 739 करोड़ रुपए है, जो वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में 18 प्रतिशत अधिक है। तिमाही के दौरान, रिटेल बुक साइज 1,11,990 करोड़ रुपए तक पहुंच गया, और इसमें साल दर साल 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। कंसोलिडेटेड लोन बुक सालाना 20 प्रतिशत बढक़र 1,14,285 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने 31 दिसंबर, 2025 को समाप्त तीसरी तिमाही के लिए अब तक का सबसे अधिक तिमाही रिटेल डिस्बर्समेंट 49 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि के साथ 22,701 करोड़ रुपए दर्ज किया।  कंपनी ने टू-व्हीलर फाइनेंस में अब तक का सबसे अधिक डिस्बर्समेंट 3,217 करोड़ रुपए और फार्मर फाइनेंस में 2,783 करोड़ रुपए दर्ज किया।